Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बाइक चलाकर मेरठ से आए बिलासपुर, फ्लैटों में चोरी कर लौट गए, सोना भी गलाया, आरोपित ताज पर देशभर में चोरी व लूट के 47 मामले हैं दर्ज
Breaking News

बाइक चलाकर मेरठ से आए बिलासपुर, फ्लैटों में चोरी कर लौट गए, सोना भी गलाया, आरोपित ताज पर देशभर में चोरी व लूट के 47 मामले हैं दर्ज

By adminApril 29, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
28 04 2026 riding bike from meerut to bilaspur
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। बिलासपुर से 1100 किलोमीटर दूर मेरठ से दो चोर बाइक से आए यहां एक अपार्टमेंट के दो फ्लैटों में चोरी की की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन दूसरे अपार्टमेंट के फ्लैट से बिना चोरी किए उन्हें भागना पड़ा। वापस दिल्ली-मेरठ पहुंचने के बाद चोरी किए सोने के गहनों को घर में ही गला दिया।

पूरी वारदात के दौरान फोन बंद रखा। हालांकि सभी पैंतरे आजमाने के बाद फोन-पे ट्रांजेक्शन की जांच में एक आरोपित पकड़ा गया। दूसरा दिल्ली की जेल में बंद है। पूछताछ में पता चला कि इनके खिलाफ देशभर में चोरी और लूट के 47 मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने दिल्ली से मिले साक्ष्य के आधार पर मेरठ में कई दिन गुजारे

एएसपी पंकज कुमार पटेल ने अपार्टमेंट चोरी का पर्दाफाश करते हुए बताया कि एसीसीयू और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम अपाटर्मेंट से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों के भागने की दिशा को ट्रेस करते हुए दिल्ली पहुंची। टीम ने दिल्ली से मिले साक्ष्य के आधार पर मेरठ में कई दिन गुजारे और फिर बैंकिंग ट्रांजेक्शन के आधार आरोपित ताज मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित ताज मोहम्मद इतना शातिर था कि पुलिस से बचने के लिए चोरी के जेवरों को चिमनी में गलाकर उनका स्वरूप ही बदल दिया करता था। पुलिस ने उसके पास से करीब पांच लाख रुपये का सोना बरामद किया है।

47 से अधिक वारदात को अंजाम दे चुका शातिर ताज

47 से अधिक वारदात को अंजाम दे चुके शातिर ताज मोहम्मद को पकड़ने के लिए पुलिस ने 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और तब जाकर शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफल हो सकी। आरोपित को रिमांड में लेकर पुलिस अब अन्य चोरी का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस कप्तान ने बताया कि आरोपित ताज मोहम्मद के खिलाफ गाजियाबाद, दिल्ली, जयपुर, अलीगढ, लुधियाना, मेरठ के अलग-अलग थानो में 47 अपराध दर्ज हैं।

साकेत अपार्टमेंट में दो व रियल हैवन अपार्टमेंट में चोरी

शातिर चोर ताज मोहम्मद अपने साथी वसीम मोहम्मद के साथ बाइक पर बैठ कर बिलासपुर पहुंचा था। 28 सिम्बर 2025 की दोपहर साकेत अपार्टमेंट के फ्लैट न. बी 15 तीसरी मंजिल स्थित मकान से सोने का जेवर व रूबी गहने चोरी किए। उसके बाद चोर साकेत अपार्टमेंट फ्लैट नं. बी 201 दूसरे माले से सोने, चांदी के गहने व अन्य सामान चोरी कर चले गए।

तीसरी चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए मंगला स्थित रियल हैवन अपार्टमेंट पहुंचे मकान का ताला कुंन्दा तोड़कर का प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान पड़ोसी ने देख लिया तो दोनों आरोपित भाग निकले थे।

बचने के लिए फोन किया बंद, रिस्तेदारों से बनाई दूरी

बिलासपुर से चोरी की वारदात को अंजाम देने बाद पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर न रख पाए इसके लिए अपना मोबाइल बंद कर दिया था। रिश्तेदारों से दूरी बनाए हुए था। आरोपित दिल्ली व मेरठ के बीच लगातार अपना लोकेशन बदल रहा था। सिविल लाइन व एसीसीयू की टीम ने तकनीकी साक्ष्य, बैंकिंग और फोन-पे ट्रांजेक्शन के आधार पर आरोपित की घेराबंदी कर मेरठ से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

ताज का सहयोगी दिल्ली जेल में है बंद

सिविल लाइन पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि बिलासपुर के साकेत अपार्टमेंट में चोरी करने पहुंचे ताज मोहम्मद के साथ मौजूद दूसरा साथी वसीम मोहम्मद हैं, जो कुंदा तोड़ने के दौरान वहां मौजूद था और जब पड़ोसी ने शोच मचाया तो वह अपार्टमेंट से उतरकर मंगला चौक भागते हुए पहुंचा और फिर ऑटो में बैठकर रेलवे स्टेशन गया और वहां से दिल्ली आ गया था। दिल्ली में चोरी के दौरान वह पकड़ा गया। पुलिस वसीम मोहम्मद को रिमांड में लेने की योजना बना रही है।

घर बनाई मिनी रिफाइनरी, चिमनी से मिटाता था सुबूत

ताज मोहम्मद चोरी का माल किसी सुनार को बेचने के बजाय खुद ही उसे गला देता था। इसके लिए उसने अपने मकान में ही विशेष चिमनी और सांचे रखे थे, जिसे पुलिस ने मेरठ स्थित ठिकाने से बरामद किया है। उसका मानना था कि अगर सोना गल गया, तो पुलिस कभी यह साबित नहीं कर पाएगी कि यह जेवर किस घर से चोरी हुए थे। पुलिस ने आरोपित के घर से वह चिमनी भी बरामद कर ली है, जिससे वह साक्ष्यों को मिटाने का खेल खेलता था।

मेरठ के शातिर चोर वारदात को अंजाम देने के लिए बाइक से बिलासपुर पहुंचे थे। सुबूत मिटाने के लिए वे चोर चिमनी से सोना गला देते थे। पुलिस ने 20 दिनों तक दिल्ली और मेरठ में शातिरों की हर गतिविधि पर नजर रखी और फोन-पे व बैंकिग ट्रांजेक्शन के आधार पर आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफल रही है। आरोपितों से लगभग पांच लाख के गले हुए गहने पुलिस ने जब्त किए हैं।

-पंकज कुमार पटेल, एएसपी बिलासपुर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नेशनल हाईवे पर स्कूटी सवार युवक-युवती दिखे अश्लील हरकत और स्टंट करते, सरेराह लड़ा रहे थे इश्क, अश्लीलता देख लोगों में आक्रोश

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में 18 मई से 12 जून तक ग्रीमष्कालीन अवकाश, नोटिफिकेशन जारी

April 29, 2026

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी से रिश्तों में तनाव मानी जा रही वजह

April 29, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069159
Views Today : 19
Views Last 7 days : 945
Views Last 30 days : 4027
Total views : 90156
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.