Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बाइक के इंजन में कुंडली मारकर बैठा था कोबरा, VIDEO:मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही दिखा सांप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा, जंगल में छोड़ा
Breaking News

बाइक के इंजन में कुंडली मारकर बैठा था कोबरा, VIDEO:मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही दिखा सांप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा, जंगल में छोड़ा

By adminMay 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 123 2 1777718366
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 123 2 1777718366
कोरबा जिले में शुक्रवार शाम कोसाबाड़ी में एक बाइक के इंजन में जहरीला कोबरा घुस गया। वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित बाहर निकाला और जंगल में छोड़ दिया। यह घटना शहर के कोसाबाड़ी क्षेत्र की है। शुक्रवार शाम एक व्यक्ति ने अपनी बाइक स्टार्ट की तो उसे इंजन के पास से सरसराहट की आवाज सुनाई दी। करीब से देखने पर पता चला कि एक जहरीला कोबरा बाइक के अंदर कुंडली मारकर बैठा था। इस नजारा देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई। पहले देखिए तस्वीरें रेस्क्यू टीम ने 20 मिनट में कोबरा को सुरक्षित पकड़ा सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पूरी सावधानी और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कोबरा को रेस्क्यू किया। लगभग 20 मिनट की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रूप से बाइक से बाहर निकाला गया। इसके बाद कोबरा को शहर से दूर एक सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। मौसम में बदलाव के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सांप निकलने की लगातार सूचनाएं मिल रही हैं। रेस्क्यू टीम ने बताया कि बीती रात भी कई स्थानों पर सांपों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। घरों, दुकानों और विभिन्न वाहनों से जहरीले सांपों का सफल रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया है। रेस्क्यू टीम ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस मौसम में सतर्क रहें। अपने घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा कचरा, लकड़ी या ईंट-पत्थर जमा न होने दें। टीम ने विशेष रूप से आगाह किया है कि किसी भी स्थिति में सांप को स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें। सांप दिखने पर तुरंत वन विभाग या विशेषज्ञों को सूचित करें। वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के हेल्पलाइन नंबर 8817534455 और 7999622151 पर संपर्क किया जा सकता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जांजगीर-चांपा में धारदार हथियार लहराते दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की

May 2, 2026

राजनांदगांव जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब पकड़ा:ग्राम आरी में दबिश, महाराष्ट्र-MP निर्मित मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

May 2, 2026

बिजली के तार उलझने से लगी आग,निकली चिंगारियाँ:मनेन्द्रगढ़ बाजार क्षेत्र में बड़ा हादसा टला, गरज-चमक के साथ बारिश भी

May 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069545
Views Today : 29
Views Last 7 days : 1016
Views Last 30 days : 4208
Total views : 90588
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.