Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बहन से छेड़छाड़ के विवाद में युवक की हत्या:भिलाई में दो दिन पहले दो युवकों पर चाकू से किया था हमला, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम, दूसरे की हालत गंभीर
Breaking News

बहन से छेड़छाड़ के विवाद में युवक की हत्या:भिलाई में दो दिन पहले दो युवकों पर चाकू से किया था हमला, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम, दूसरे की हालत गंभीर

By adminApril 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 27 at 10804 pm 1777275549
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 27 at 10804 pm 1777275549
भिलाई के खुर्सीपार में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बहन से छेड़छाड़ से शुरू हुए विवाद की वजह से यह पूरी घटना हुई थी। भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र के बालाजी नगर में 25 अप्रैल की रात में दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया था। इस हमले में घायल 28 साल के युवक रजत कुशवाहा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं उसका दोस्त सुनील अभी भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले में पहले ही आरोपी गोलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया था, अब रजत की मौत के बाद केस में हत्या की धारा जोड़ने की तैयारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक यह पूरा मामला छेड़छाड़ के विवाद से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी बहन के साथ कथित छेड़छाड़ से नाराज था। इसी गुस्से में उसने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना 25 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे की है, जब रजत अपने दोस्त सुनील को बाइक से उसके घर छोड़ने जा रहा था। एफआईआर में बीच-बचाव की बात
वहीं दूसरी तरफ एफआईआर के मृतक और उसका साथी बालाजी नगर में गांधी विद्यालय के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि गोलू सिंह एक लड़के को बैट से मार रहा है। रजत और सुनील ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और उसे मारने से रोका। इसी बात पर आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए उसने चाकू निकाल लिया। इसके बाद उसने दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में रजत के पेट और सीने में गंभीर चोट आई, जबकि सुनील के सीने, पेट और पीठ पर वार किए गए। घटना के बाद आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तुरंत सुपेला के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रामनगर स्थित स्पर्श अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान तोड़ा दम
इलाज के दौरान रजत की हालत लगातार बिगड़ती गई। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन 27 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे उसने दम तोड़ दिया। सुनील की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और वह अस्पताल में भर्ती है। चाकूबाजी की घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गोलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। अब रजत की मौत के बाद पुलिस इस मामले में हत्या की धारा जोड़ने की तैयारी कर रही है। सीएसपी छावनी प्रशांत पैकरा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई कानून के मुताबिक की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अकबर बोले-महिला आरक्षण पर भाजपा लोगों को गुमराह कर रही:पूर्व मंत्री ने कहा-कानून पहले ही हो चुका लागू, निंदा प्रस्ताव का कोई असर नहीं

April 27, 2026

महिला आरक्षण को लेकर भाजपा चला रही अभियान:विधानसभा-नगरीय निकायों में लाएगी निंदा प्रस्ताव;कांग्रेस बोली-असली मुद्दों से भटका रही भाजपा, परिसीमन को बना रही मुखौटा

April 27, 2026

मरवाही वनमंडल में 122 पेड़ों की अवैध कटाई:122 पेड़ों के ठूंठ मिले; वनरक्षक निलंबित, सुरक्षा तंत्र पर उठे सवाल

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068932
Views Today : 84
Views Last 7 days : 999
Views Last 30 days : 4113
Total views : 89915
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.