बालोद| शहर के मुख्य बस स्टैंड परिसर के बीचों-बीच स्थित ऑटो स्टैंड को स्थानांतरित की जाए। वर्तमान में ऑटो स्टैंड बस स्टैंड के मध्य भाग में संचालित होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बीच में ऑटो खड़े रहने से विपरीत दिशा से आने वाले वाहन स्पष्ट दिखाई नहीं देते, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बस स्टैंड में आने-जाने वाले यात्रियों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
<
