![]()
कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस टीम के संयुक्त अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा जंगलों में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में डंप बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा से लगे ग्राम गुमचूर के जंगल-पहाड़ी इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई। सुरक्षाबलों ने मौके से हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सल साहित्य जब्त किया। भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री मिला बरामद सामग्री में .303 रायफल के 42 राउंड, 7.62 एसएलआर के 75 राउंड, 5.56 रायफल के 21 राउंड, एसएलआर मैग्जीन फिलर, स्टील कंटेनर और 6 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, बड़ी संख्या में नक्सल साहित्य भी जब्त किया गया है। देसी पिस्टल, टिफिन आईईडी समेत बरामद वहीं, 25 मई को थाना परतापुर क्षेत्र के ग्राम पदालमस्पी के जंगल-पहाड़ी इलाके में एक अन्य अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक देशी मेड पिस्टल, लगभग 2 किलो का टिफिन आईईडी, पावर कंट्रोलर, वायर और बैटरी बरामद की। इस अभियान में बीडीएस टीम कमांडर मैनु भास्कर की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण हो रहा है:पुलिस पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांकेर और नारायणपुर के नक्सल प्रभावित सीमावर्ती इलाकों में लगातार संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं। सुरक्षाबलों की इन लगातार कार्रवाइयों से नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन सर्चिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे। इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके में सुरक्षा बलों की सतर्कता और बढ़ा दी गई है।
<
