टॉप न्यूज़

बलौदाबाजार में कीटनाशक दुकानों पर कार्रवाई:एक सील और दो पर बिक्री रोकी; अनियमितता मिलने पर एक्शन




बलौदाबाजार में कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर कीटनाशक दुकानों की जांच कर कार्रवाई की गई। उप संचालक कृषि दीपक कुमार नायक के मार्गदर्शन में किसानों को अच्छी गुणवत्ता की दवाएं उपलब्ध कराने के लिए कृषि सेवा केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिला स्तरीय टीम ने अलग-अलग विकासखंडों में कृषि सेवा केंद्रों का निरीक्षण किया। गंभीर अनियमितता मिलने पर एक केंद्र को सील कर दिया गया, जबकि दो केंद्रों में कीटनाशक की बिक्री पर रोक लगा दी गई। सिमगा में दुकान में मिली अनियमितता सिमगा के कोसरे कृषि सेवा केंद्र की जांच में कीटनाशक का स्टॉक और रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं मिली। स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक और सोर्स सर्टिफिकेट भी सही तरीके से संधारित नहीं किए गए थे। अनियमितताओं के चलते केंद्र को सील कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। पौसरी के कृषि केंद्र में भी गड़बड़ी ग्राम पौसरी स्थित कोसरे कृषि सेवा केंद्र के निरीक्षण में भी कीटनाशक का स्टॉक और रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं थी। स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक और सोर्स सर्टिफिकेट का रिकॉर्ड भी सही नहीं मिला। इसके चलते केंद्र में कीटनाशक की बिक्री पर रोक लगाकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। छड़िया में भी बिक्री पर रोक विकासखंड पलारी के कीटनाशक निरीक्षक सुचिन कुमार वर्मा ने ग्राम छड़िया स्थित चंद्रस कृषि सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां भी कीटनाशक का स्टॉक और रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं थी। रिकॉर्ड सही नहीं मिलने पर केंद्र में कीटनाशक की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई और कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। भाटापारा में कृषि केंद्र का निरीक्षण विकासखंड भाटापारा के कीटनाशी निरीक्षक अवधेश उपाध्याय ने भाटापारा स्थित छत्तीसगढ़ कृषि केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र संचालक को जरूरी निर्देश दिए गए।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button