Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बलरामपुर में बट सावित्री पर बिजली कटौती:लोगों ने बिजली ऑफिस का घेराव कर जताया विरोध, सहायक अभियंता पर मनमानी का आरोप
Breaking News

बलरामपुर में बट सावित्री पर बिजली कटौती:लोगों ने बिजली ऑफिस का घेराव कर जताया विरोध, सहायक अभियंता पर मनमानी का आरोप

By adminMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
9f257cd5 9288 4922 ab01 e029359c2670 1778921827243
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



9f257cd5 9288 4922 ab01 e029359c2670 1778921827243
बलरामपुर में बट सावित्री पर्व के दौरान बिजली कटौती को लेकर लोगों का आक्रोश सामने आया है। सनातन सेवा समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में समिति सदस्यों और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने सहायक अभियंता आशुतोष कुजूर के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि व्रत और त्योहार के दिन मेंटेनेंस के नाम पर लंबे समय तक बिजली बंद रखी गई। इससे निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं और आम लोगों को भीषण गर्मी के बीच भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान समिति पदाधिकारियों ने बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सहायक अभियंता आशुतोष कुजूर पर मनमानी और समाज विरोधी व्यवहार का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि धार्मिक पर्वों और महत्वपूर्ण अवसरों पर बार-बार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे लोगों की आस्था प्रभावित हो रही है। सहायक अभियंता को हटाने की मांग सनातन सेवा समिति के अध्यक्ष दिलीप सोनी ने इस दौरान कहा कि धर्म विरोधी मानसिकता के साथ कार्य करने वाले कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि त्योहारों के दौरान आम जनता की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए और ऐसे अधिकारियों-कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की जानी चाहिए। समिति के उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता और बाबू ने भी विरोध जताते हुए सहायक अभियंता आशुतोष कुजूर को तत्काल हटाने की मांग की। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी कई त्योहारों के दौरान बिजली कटौती की शिकायतें सामने आ चुकी हैं, लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गई। प्रदर्शन के दौरान समिति सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में त्योहारों के दौरान इस तरह की बिजली कटौती दोबारा हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

RTE विवाद के बीच निजी स्कूलों का बड़ा फैसला:18 मई से फिर देंगे एडमिशन;कहा- गरीब बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने देंगे

May 17, 2026

संगठन मजबूत करने भाजपा ने रमतला में लगाया कैंप:200 कार्यकर्ताओं को दो दिवसीय आवासीय ट्रेनिंग, बूथ लेवल पर जनसंवाद का लक्ष्य

May 17, 2026

पत्नी से बात करने पर प्रेमी ने पति को पीटा:लहूलुहान हालत में पीड़ित पहुंचा थाना, पुलिस ने शुरू की जांच

May 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070784
Views Today : 205
Views Last 7 days : 1499
Views Last 30 days : 3991
Total views : 92405
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.