![]()
रायपुर के रावाभाठा इलाके में देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले संदिग्ध सामान मिलने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता के साले बताए जा रहे विनय देवांगन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश में पुलिस अधिकारी जुटे हुए हैं। खमतराई पुलिस के अनुसार, रविशंकर शुक्ल वार्ड निवासी मितानिन पुष्पा साहू के घर संदिग्ध बैग रखा गया था। बुधवार शाम विनय देवांगन बैग लेकर उनके घर पहुंचा और कुछ समय के लिए रखने की बात कहकर वहां से चला गया। बैग को लेकर मितानिन को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम अगली सुबह पार्षद स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और बैग की जांच की। जांच के दौरान बैग के अंदर एयरगन, बैटरी, वायर, दो बोतल कैमिकल और डेटोनेटर जैसे संदिग्ध सामान मिले। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर रायपुर पुलिस के अधिकारी, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध सामग्री जब्त कर ली है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस बोली- आरोपी साइको प्रवृत्ति का पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला काफी गंभीर नजर आ रहा था। हालांकि, मौके पर मिले सामान और आरोपी के बारे में जांच करने पर पता चला कि आरोपी विनय देवांगन साइको प्रवृत्ति का है। पुलिस के अनुसार, विनय देवांगन अपने परिजनों से दूर रहता है। वह पहले भी कई बार लंबे समय तक घर से फरार रह चुका है।
<
