![]()
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 5 साल की एक मासूम बच्ची बोरे में बंद मिली। कुएं के किनारे ग्रामीणों ने अचानक बोरी को हिलते डूलते देखा तो थाने में सूचना दी। बोरी खोलकर देखा गया तो बच्ची का मुंह पिलो कवर से बंधा था। बच्ची काफी डरी सहमी हुई थी। कुछ बताने की स्थिति में नहीं थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला उतई थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने किडनैप कर रेप की कोशिश की आशंका जताई है। 1 संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जांच जारी है। इधर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने देर रात थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयाग कर ग्रामीणों को वापस भेजा। डरी सहमी हालत में थी बच्ची जानकारी के अनुसार, बच्ची घर से अचानक लापता हो गई थी। परिवार और गांव के लोगों ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की। पूरा गांव मिलकर बच्ची को ढूंढने में जुट गया। काफी देर खोजबीन के बाद 2 युवकों ने कुएं के पास एक बोरा पड़ा देखा। शक होने पर जब बोरा खोला गया तो अंदर बच्ची मिली, जिसका मुंह तकिया कवर से बंधा हुआ था और वह डरी-सहमी हालत में थी। बच्ची को तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची काफी घबराई हुई है। उसका मेडिकल एग्जामिनेशन किया जा रहा है, जिसके बाद ही साफ हो पाएगा कि उसके साथ क्या हुआ है। एक संदिग्ध हिरासत में घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। कुएं के पास और आसपास के इलाके की जांच की गई। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। हर एंगल से जांच जारी घटना के बाद बड़ी संख्या में गांव के लोग उतई थाने पहुंच गए और बच्ची को न्याय दिलाने की मांग करने लगे। लोगों में घटना को लेकर गुस्सा और चिंता दोनों देखने को मिली। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बच्ची अस्पताल में भर्ती है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अपहरण कर रेप का प्रयास किया गया – पुलिस एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया है। संदेही आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा। ……………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में नाबालिग-लड़की की लाश मिली…2 दिन से लापता थी: खाली प्लॉट में मिला शव, हत्या की आशंका; पार्टियों में कैटरिंग का काम करती थी रायपुर में 16 साल की नाबालिग लड़की की लाश मिली है। वह 2 दिन पहले घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच रिहायशी इलाके के खाली प्लॉट में उसका शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने लाश की हालत देखकर नाबालिग की हत्या की आशंका जताई है। यह पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
<
