टॉप न्यूज़
बंद स्कूल भवन में कब्जा बिजली चोरी की शिकायत

कुकदूर| ग्राम पटोहा में बंद हो चुके स्कूल भवन में बिजली ठेकेदार के रहने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार बिना अनुमति के बिजली का उपयोग कर रहा है। लोगों का कहना है कि बिजली कनेक्शन की अनुमति लिए बिना बिजली चलाई जा रही है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल भवन लंबे समय से बंद पड़ा है। अभी वहां ठेकेदार के कर्मचारियों का आना-जाना बना हुआ है। इसी दौरान बिजली के अवैध उपयोग की शिकायत सामने आई है। यहां के ग्रामीणों ने बिजली कंपनी से मौके पर जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि बिजली कनेक्शन की स्थिति देखी जाए। बिजली चोरी की पुष्टि होने पर नियम के मुताबिक कार्रवाई की जाए।
Source link




