कवर्धा| जिले के ग्रामीण अंचलों में जनपद पंचायत के माध्यम से चार वर्ष पहले लगाई गई सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइटें इन दिनों खराब पड़ी हुई हैं। रखरखाव और समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण अधिकांश गांवों में ये लाइटें बंद हैं, इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी के साथ असुरक्षा की भावना भी बनी रहती है। जनपद पंचायत को खराब पड़ी सौर स्ट्रीट लाइटों की जल्द मरम्मत कराना चाहिए।
<
