Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » फोटो एडिट कर युवती को बदनाम करने वाला गिरफ्तार:सक्ती में इंस्टाग्राम से पहचान, आपत्तिजनक फोटो रिश्तेदारों को भेजे, पुलिस ने भेजा जेल
Breaking News

फोटो एडिट कर युवती को बदनाम करने वाला गिरफ्तार:सक्ती में इंस्टाग्राम से पहचान, आपत्तिजनक फोटो रिश्तेदारों को भेजे, पुलिस ने भेजा जेल

By adminMay 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e486e676 574d 4591 9930 9c8971741b9d 1778247524140
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



e486e676 574d 4591 9930 9c8971741b9d 1778247524140
सक्ती जिले में सोशल मीडिया के जरिए एक युवती की तस्वीर एडिट कर उसे बदनाम करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर युवती की फोटो मॉर्फ कर रिश्तेदारों के बीच वायरल करने का आरोप है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनीत सिंह (23) के रूप में हुई है। वह मध्यप्रदेश के कटनी जिले के ग्राम हरेई टोली का रहने वाला है और वर्तमान में बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में रह रहा था। इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान पीड़िता ने 7 अप्रैल को मालखरौदा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि उसकी आरोपी से इंस्टाग्राम के माध्यम से पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी, जिसके बाद आरोपी ने उसे इस्तेमाल के लिए अपना मोबाइल फोन भी दिया था। मोबाइल वापस लेने के बाद वायरल की फोटो पीड़िता के अनुसार, 11 मार्च को आरोपी ने अपना मोबाइल और युवती का मोबाइल वापस ले लिया। इसके बाद उसने दोनों के संयुक्त फोटो को एडिट कर बदनाम करने की नीयत से युवती के रिश्तेदारों को व्हाट्सएप पर भेज दिया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसकी छवि खराब करने के उद्देश्य से यह हरकत की। रिपोर्ट दर्ज होते ही फरार हो गया था आरोपी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 238 और आईटी एक्ट की धारा 67(A) के तहत मामला दर्ज किया। मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था। महिला संबंधी गंभीर मामला होने के कारण प्रफुल्ल ठाकुर, पंकज पटेल और भुवनेश्वरी पैंकरा के निर्देश पर आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मालखरौदा क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस टीम की रही अहम भूमिका पूरी कार्रवाई प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक गोपाल सिदार, दामोदर जायसवाल तथा आरक्षक नन्हूराम उरांव, सेतराम पटेल और शत्रुघ्न जांगड़े शामिल रहे। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने और साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में पुलिस बनकर युवकों ने सोने के जेवर ठगे:डिक्की जांच के बहाने दो लाख की चेन-अंगूठी लेकर फरार हुए ठग, रिपोर्ट दर्ज

May 15, 2026

Raipur Doctor Duped Rs 1.25 Cr

May 15, 2026

निगम के 22 प्लेसमेंट कर्मियों को अनुकंपा नियुक्ति मिली:डिप्टी सीएम ने दिए थे आदेश, कमिश्नर ने निरस्त किए; अब हाईकोर्ट से मिली राहत

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070518
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1090
Views Last 30 days : 3706
Total views : 91877
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.