Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » फर्जी लोन एजेंट का जाल, आधार-पैन कार्ड लेकर लाखों रुपये की ठगी
Breaking News

फर्जी लोन एजेंट का जाल, आधार-पैन कार्ड लेकर लाखों रुपये की ठगी

By adminApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
18 04 2026 loan fraud in raipur delivery boy
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG Crime: रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में लोन दिलाने के नाम पर एक डिलीवरी बॉय से 27.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 18 Apr 2026 12:26:24 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Apr 2026 12:26:24 PM (IST)

रायपुर में बड़ा फ्रॉड: फर्जी लोन एजेंट का जाल, आधार-पैन कार्ड लेकर लाखों रुपये की ठगी
रायपुर में लोन दिलाने का झांसा देकर 27.50 लाख की ठगी (AI Generated Image)

HighLights

  1. डिलीवरी बॉय को बनाया शिकार
  2. आधार-पैन समेत दस्तावेज लिए
  3. चार बैंकों से निकाले गए लोन

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र में लोन दिलाने के नाम पर एक युवक से 27 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लोन एजेंट बनकर किया संपर्क

पुलिस के अनुसार, बीएसयूपी कॉलोनी दलदल सिवनी निवासी कृष्णा राव ने शिकायत दर्ज कराई है। वह जोमैटो में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्य करता है और उसकी मासिक आय करीब आठ हजार रुपये है। लगभग छह महीने पहले डिलीवरी के दौरान उसकी मुलाकात होरीलाल पंकज से हुई, जिसने खुद को लोन एजेंट बताया।

प्रोसेसिंग फीस के नाम पर वसूली

शिकायतकर्ता के मुताबिक, होरीलाल ने उसे जितेश कुमार चंद्राकर से मिलवाया। दोनों आरोपितों ने प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पांच हजार रुपये नकद लिए। इसके साथ ही आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और चेकबुक जैसे जरूरी दस्तावेज भी जमा करा लिए।

बिना जानकारी के निकाला लोन

जांच में सामने आया कि आरोपितों ने पीड़ित की जानकारी के बिना विभिन्न बैंकों से उसके नाम पर लोन ले लिया। इनमें आइडीएफसी, एचडीबी, बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक शामिल हैं। अलग-अलग तारीखों में कुल 27 लाख 50 हजार रुपये का लोन लिया गया, जिसे आरोपितों ने स्वयं निकाल लिया।

आर्थिक और मानसिक संकट में पीड़ित

जब पीड़ित को धोखाधड़ी की जानकारी हुई तो उसने पंडरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। कम आय होने के कारण वह अब भारी कर्ज के बोझ में दब गया है और आर्थिक व मानसिक परेशानियों से जूझ रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राजनांदगांव में 44 डिग्री पहुंचा पारा, कई शहरों में लू जैसे हालात; IMD का येलो अलर्ट जारी

April 19, 2026

छत्तीसगढ़ में मतांतरण कानून पर विवाद, ईसाई समाज ने कड़े दंड प्रावधानों के खिलाफ खटखटाया HC का दरवाजा

April 19, 2026

‘वो आएगी तभी उतरूंगा…वरना’, टावर पर चढ़े आशिक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका को बुलाने की जिद में बना ‘शोले’ का हीरो

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067838
Views Today : 9
Views Last 7 days : 941
Views Last 30 days : 4027
Total views : 88774
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.