Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » फर्जी दस्तखत से नंदराज पहाड़ भी लीज पर दे चुके:ग्रामीणों ने कंपनी को 10 साल खनन करने से रोका, अब ये शर्त रखी- हमसे करो सौदा
Breaking News

फर्जी दस्तखत से नंदराज पहाड़ भी लीज पर दे चुके:ग्रामीणों ने कंपनी को 10 साल खनन करने से रोका, अब ये शर्त रखी- हमसे करो सौदा

By adminApril 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 1 1777059172
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 1 1777059172
जिले के तालनार और गुमियापाल इलाके में तरल पहाड़ पर खनन को लेकर जारी गतिरोध ने नया मोड़ ले लिया है। सरकार ने जिस पहाड़ को खनन के लिए आरती स्पंज कंपनी को लीज पर दिया है, उसे ग्रामीणों ने पिछले 10 साल से रोक रखा है। अब अलनार में हुई बैठक में ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि उन्हें सरकारी पट्टा मंजूर नहीं है। अगर कंपनी को काम करना है, तो उसे सरकार के बजाय सीधे ग्राम सभा से सौदा करना होगा। गुमियापाल के आश्रित अलनार गांव में स्थित तरल पहाड़ में सरकार ने आरती स्पंज कंपनी को खनन की अनुमति दी है, लेकिन ग्रामीण एक दशक से विरोध पर अड़े हैं। इससे पहले देव माइनिंग कंपनी ने भी कई बार काम शुरू करने की कोशिश की, जिसे ग्रामीणों ने नाकाम कर दिया। इसी साल जनवरी में जब कंपनी के कर्मचारी सर्वे और साइट निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, तब उन्हें गांव की सरहद पर ही रोक कर वापस भेज दिया गया था। हाल ही में पहुंचे पेटी ठेकेदारों को भी ग्रामीणों ने गांव में घुसने नहीं दिया। ग्रामीणों ने यह शर्तें भी रखी… फर्जी दस्तखत से नंदराज पहाड़ भी लीज पर दे चुके ग्रामीणों का आरोप है कि 2014 में तरल पहाड़ की लीज जिस ग्रामसभा के आधार पर दी गई, उसमें केवल 10 लोगों के हस्ताक्षर हैं। इसी तरह नंदराज पहाड़ की ग्रामसभा में भी 160 फर्जी दस्तखत की शिकायत है, जिसकी जांच रिपोर्ट शासन के पास लंबित है। ग्रामीणों का कहना है कि 10 लोगों की कथित सहमति के आधार पर पूरे इलाके का भविष्य तय नहीं किया जा सकता। लाभ और अधिकार गांव को देंगे, तभी विचार करेंगे बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता मनीष कुंजाम और सोनी सोरी ने किसी भी शर्त पर खनन का विरोध किया है। उनका कहना है कि पहाड़ को बचाने के लिए आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं स्थानीय प्रतिनिधि मंगल कुंजाम और सोमरू की मौजूदगी में ग्रामीणों के एक गुट ने ‘शर्तों के साथ खनन’ का विकल्प रखा है। 2014 की ग्रामसभा के फर्जी होने की जहां तक बात है, तो हम इसकी जांच करवाएंगे। पहाड़ के लीज को लेकर अनुबंध ग्रामसभा और निजी कंपनी के बीच का विषय है। इस पर दोनों आपसी सहमति से रास्ता निकाल सकते हैं। – देवेश ध्रुव, कलेक्टर, दंतेवाड़ा



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

रायपुर में मिली युवक की सिर कुचली लाश…VIDEO:WRS कॉलोनी के मैदान में स्थानीय लोगों ने देखा शव, हाथ के गोदने से मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

June 22, 2026

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा, VIDEO:बोला- तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074957
Views Today : 37
Views Last 7 days : 2683
Views Last 30 days : 9103
Total views : 103045
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.