Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » फरसगांव में लाखों के ओपन जिम बदहाल:देखरेख के अभाव में कबाड़ में बदल रहे उपकरण, लोगों ने नगर पंचायत को घेरा
Breaking News

फरसगांव में लाखों के ओपन जिम बदहाल:देखरेख के अभाव में कबाड़ में बदल रहे उपकरण, लोगों ने नगर पंचायत को घेरा

By adminMay 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e519304a a154 4c25 8986 dbd11421333f 1779896074473
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



e519304a a154 4c25 8986 dbd11421333f 1779896074473
कोंडागांव जिले के फरसगांव नगर पंचायत में लाखों रुपये की लागत से बनाए गए ओपन जिम अब बदहाली का शिकार हो गए हैं। लोगों को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से स्थापित ये जिम देखरेख के अभाव में धीरे-धीरे कबाड़ में तब्दील होते जा रहे हैं। कई उपकरण टूट चुके हैं, उन पर जंग लग गई है और जिम परिसर झाड़ियों व गंदगी से भर गए हैं। नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 05, 06 और 07 में स्थापित ओपन जिम की स्थिति सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है। खासकर वार्ड क्रमांक 07 के जिम परिसर में कचरे का ढेर, उगी झाड़ियां और क्षतिग्रस्त मशीनें साफ तौर पर लंबे समय से लापरवाही की तस्वीर पेश कर रही हैं। जिस जगह सुबह-शाम लोगों की आवाजाही और व्यायाम होना चाहिए था, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। धीरे-धीरे मशीनें खराब होने लगीं स्थानीय लोगों का कहना है कि शुरुआत में कुछ दिनों तक युवाओं और बच्चों ने जिम का उपयोग किया, लेकिन धीरे-धीरे मशीनें खराब होने लगीं। समय पर मरम्मत और रखरखाव नहीं होने से लोग वहां जाना बंद कर दिए। कई मशीनों के पाइप और बोल्ट टूट चुके हैं, जिससे हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। चुनावी वादों पर उठे सवाल वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान विकास और सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन अब जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी इस सुविधा की अनदेखी कर रहे हैं। लोगों ने सवाल उठाया कि लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई सरकारी संपत्ति की ऐसी दुर्दशा के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जिम परिसरों की तत्काल साफ-सफाई कराई जाए, खराब मशीनों की मरम्मत हो और नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। सीएमओ बोले- सफाई के निर्देश दिए गए इस मामले में नगर पंचायत सीएमओ मयंक बसन्तवानी ने कहा कि ओपन जिम उनकी पदस्थापना से पहले लगाए गए थे। जिम परिसरों में गंदगी और झाड़ियों की जानकारी मिलने के बाद स्वच्छता टीम को तत्काल सफाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिनों के भीतर साफ-सफाई का काम पूरा करा लिया जाएगा। साथ ही खराब और अनुपयोगी उपकरणों को भी व्यवस्थित किया जाएगा, ताकि बच्चे और युवा दोबारा इनका उपयोग कर सकें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अनुपयोगी जमीनों के लिए तैयार होगी रिडेवेलपमेंट योजना:GIS मैपिंग से होगी पूरी निगरानी, इन जमीनों पर बनेंगे हाउसिंग और कमर्शियल प्रोजेक्ट

May 27, 2026

मरहीमाता दर्शनार्थियों पर लाठी-डंडे से हमला,बच्चे का सिर फूटा:महिलाओं को पीटा, साइड देने को लेकर विवाद, बेलगहना में केस दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

May 27, 2026

राजनांदगांव में 3500 घरों में लगे सोलर प्लांट:कई उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य, मीटरिंग के बाद तुरंत मिल रहा सब्सिडी

May 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072187
Views Today : 191
Views Last 7 days : 2003
Views Last 30 days : 5165
Total views : 94996
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.