भास्कर न्यूज | करही बाजार ग्राम करही के महामाया मंदिर में ग्राम वासियों के द्वारा तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया कार्यक्रम 8 मई दिन शुक्रवार को प्रारंभ होकर 10 मई दिन रविवार को कार्यक्रम का समापन किया गया है। उक्त कार्यक्रम में प्रथम दिवस प्रातः 9:00 बजे कार्यक्रम प्रारंभ होना था परंतु मौसम के खराबी और सुबह 7:00 बजे से हो रही हल्की बारिश के चलते कार्यक्रम 11:00 बजे कलश यात्रा महामाया मंदिर से ग्राम के रामायण चौक से बस स्टैंड शिव मंदिर से बाजार चौक होते शिवनाथ नदी पहुंची जहां कलश यात्रा में शामिल ग्राम वासियों ने कलश में जल लेकर महामाया मंदिर पहुंचे तथा पूरे कलश यात्रा की अगुवाई सरपंच कमला निषाद के द्वारा करते यात्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां कलश यात्रा के पश्चात ब्राह्मणों के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ बेदी की स्थापना ग्रामवासियों के उपस्थिति में किया गया। तत्पश्चात द्वितीय दिवस देवताओं का ग्राम भ्रमण सहित मंत्र उच्चारण पूजन विधि संपन्न किया गया। तृतीय दिवस मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हवन पूजन एवं गंगा स्नान क्रम संपन्न हुआ। महामाया मंदिर प्रांगण में सभी मंदिरों को फूलों से सजाया गया था वहीं कार्यक्रम के पश्चात समापन के बाद ग्राम वासियों को प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम वासियों में अति उत्साह देखने को मिला जिसमें अपने ओर से लगातार कार्यक्रम में अनेक तरह के सहयोग देते रहे। ग्राम के अध्यक्ष रामकुमार यादव ने बताया कि ग्राम की बैठक में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन तय किया गया था जिसके अनुसार तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में ग्राम के सभापति अजर दास मानिकपुरी, सरपंच कमला निषाद, सभापति जनपद पंचायत रेवती पटेल, ग्राम के अध्यक्ष रामकुमार यादव, ग्राम के उपाध्यक्ष लाल केशरवानी, ग्राम के कोषाध्यक्ष अरुण निषाद, ग्राम के सचिव अमित चक्रधारी , ग्राम के उप सरपंच अशोक पटेल, हनुमान पाल, मालिक राम निषाद, फिरतू निषाद, सत्रोहन पाल, दुलारू यादव, कृष्ण दास मानिकपुरी, रामकुमार पटेल, हीरा राम पटेल, मुन्नी चक्रधारी, फागुराम राम चक्रधारी, तेजराम यादव, ईश्वर यादव, उदय देवांगन, शोभाराम पटेल, नरोत्तम निषाद, अनिल देवांगन, छेदी पटेल, मोहन यादव, अजय यादव सहित ग्राम वासी मौजूद थे। ग्राम की ओर से सांवरा, सौरीन, ठाकुर, ठकुराइन, सत बहिनिया, महिषासुर, सिद्ध बाबा की मूर्ति। चमरू निषाद के द्वारा राम लखन सीता व गुहा निषाद की मूर्ति। ग्राम के यादव समाज द्वारा कृष्ण की मूर्ति। परमेश्वरी सोनी के द्वारा देवी की मूर्ति। फिरतू निषाद के द्वारा लड्डू गोपाल। मुकेश केसरवानी के द्वारा संतोषी माता की मूर्ति। चक्रधारी समाज द्वारा भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति। पाल समाज द्वारा 12 ज्योतिर्लिंग। शंकर यदु के द्वारा राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापित की गई।
<
