सुकमा| जिले में ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल करते हुए जिला परिवहन अधिकारी एसबी रावटे ने आरसेटी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को लर्निंग लाइसेंस वितरित किए। इस दौरान उन्होंने सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए नियमों के पालन पर जोर दिया। बैच क्रमांक 26 के तहत 35 युवाओं को 16 मार्च से 14 अप्रैल तक एलएमवी ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें वाहन संचालन के साथ मरम्मत और संकेतों की जानकारी भी दी जा रही है। कार्यक्रम में मनीष कामटे सहित अन्य प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
<
