Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » प्रदेश में चल रहा है जंगलराज-दीपक बैज:भैरमगढ़ में नाबालिग से गैंगरेप पर कांग्रेस ने गृह मंत्री से माफी की मांग की
Breaking News

प्रदेश में चल रहा है जंगलराज-दीपक बैज:भैरमगढ़ में नाबालिग से गैंगरेप पर कांग्रेस ने गृह मंत्री से माफी की मांग की

By adminApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1776071451 screenshot 2026 04 13 135951 1776069032
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



screenshot 2026 04 13 135951 1776069032
बीजापुर जिले के भैरमगढ़ में नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ती दुष्कर्म की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से माफी की मांग करते हुए आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में ‘जंगलराज’ जैसी स्थिति बन गई है। बैज ने कहा कि भैरमगढ़ की घटना सिर्फ एक उदाहरण है, दुर्ग, अंबिकापुर और रायपुर समेत कई जगहों पर लगातार रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधों में भाजपा से जुड़े लोगों की संलिप्तता भी सामने आ रही है, जो गंभीर विषय है। भैरमगढ़ में नाबालिग के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म भैरमगढ़ थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला यह मामला सामने आया था। यहां एक नाबालिग को उसके ही परिचित ने बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले जाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना 11 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में अंकित परबुलिया, लक्ष्मीनाथ लेकाम, सुनील परबुलिया और जातवेद मोड़ियाम शामिल हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। इलाके में आक्रोश, पुलिस जांच जारी घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bhupesh Baghel Chat Controversy | Youtubers FIR Durg; 50k Demand

June 27, 2026

अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान:चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, नशा मुक्त समाज के बनाने की अपील

June 27, 2026

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश क्राफ्ट बीयर मिलेगी:माइक्रो ब्रुअरी खोल सकेंगे लोग, 10 लाख लाइसेंस फीस, 4000 वर्गफीट जगह जरूरी

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076529
Views Today : 411
Views Last 7 days : 3821
Views Last 30 days : 11626
Total views : 106626
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.