Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » प्रगणकों से बदसलूकी…:ये न हो इसलिए घर, जाति जैसे 33 जवाब दें, ओटीपी आदि न बताएं
Breaking News

प्रगणकों से बदसलूकी…:ये न हो इसलिए घर, जाति जैसे 33 जवाब दें, ओटीपी आदि न बताएं

By adminMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig censcus1685273666 1778447615
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig censcus1685273666 1778447615
प्रदेश में 1 मई से शुरू हुई जनगणना के तहत प्रगणक घर-घर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे लोगों से मकान उनके की छत, फर्श, घर की सुविधाओं, जाति आदि से जुड़े 33 सवालों के जवाब मांग रहे हैं। देखने में आ रहा है कि इस तरह के सवालों से लोग नाराज भी हो रहे हैं। उनके सामने आशंकाएं भी सामने आ रही हैं। कहीं सरकारी सुविधाएं बंद होने का डर है, तो कहीं आयकर या जीएसटी जांच की आशंका। इन्हीं शंकाओं के कारण कई लोग सही जानकारी देने से बच रहे हैं, जबकि कुछ जगह सवालों की वजह से प्रगणकों से विवाद की स्थिति भी बन रही है। राजधानी रायपुर समेत कई जगह प्रगणकों से बदसलूकी की घटनाएं भी सामने आ रही है। जनगणना जैसे काम में जरूरी है कि लोग घर पहुंच रहे इन सुपरवाइजर्स का सहयोग करें और उन्हें फॉर्म में तय 33 सवालों की सही जानकारी दें। अपने बैंक खाते, ओटीपी, स्कैनर आदि न दें। जनगणना को साइबर अटैक और डेटा लीक से सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने 6-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू किया है। यानी किसी भी स्तर पर डेटा मोबाइल में स्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेगा। अधिकारियों के अनुसार जनगणना के दौरान जुटाई जाने वाली व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय और लीकप्रूफ है। इसका उपयोग केवल जनसंख्या, सामाजिक-आर्थिक स्थिति और विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने के लिए किया जाएगा। यह डेटा किसी व्यक्ति के खिलाफ टैक्स जांच, जीएसटी कार्रवाई, पुलिस जांच या सरकारी सुविधाओं को रोकने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। विशेषज्ञों का कहना है कि गलत या अधूरी जानकारी का सीधा असर राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय योजनाओं पर पड़ सकता है। जनगणना डेटा लीक की कोई आशंका नहीं है। यह जानकारी किसी केंद्रीय या राज्य सरकारी एजेंसी को कार्रवाई के लिए उपलब्ध नहीं कराई जाती। इसका उपयोग केवल योजनाएं बनाने के लिए सांख्यिकीय रूप में होता है। लोगों को घबराने या प्रगणकों से विवाद करने की जरूरत नहीं है। -कार्तिकेय गोयल, निदेशक, जनगणना निदेशालय छग



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

‘मेरो रुख, मेरो संतति’:सिक्किम में बच्चे के जन्म पर परिवार को 108 पेड़ लगाना अनिवार्य, सरकार देती है जमीन और पौधे

May 11, 2026

बालोद कलेक्टर की कार्रवाई के खिलाफ प्राचार्यों की आपात बैठक:8 प्राचार्यों के सस्पेंशन पर कर्मचारी संघ ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

May 11, 2026

बिलासपुर में थाने के सामने चले लात-घूंसे,VIDEO:पुलिस लाइन में उर्स के दौरान हुई मारपीट, पुलिस बोली-बाइक टकराने को लेकर हुआ विवाद, नहीं की शिकायत

May 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069984
Views Today : 103
Views Last 7 days : 426
Views Last 30 days : 3378
Total views : 91065
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.