कवर्धा|जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में शामिल पोंड़ी गांव के बस स्टैंड में आज तक यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण नहीं हो सका है। इसके अभाव में ग्रामीणों, यात्रियों, विद्यार्थियों और बुजुर्गों को बसों का इंतजार सड़क किनारे या आसपास की दुकानों के सामने खड़े होकर करना पड़ता है। वर्तमान समय में गर्मी के मौसम में यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पोंड़ी गांव हाईवे किनारे स्थित होने के कारण यहां लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। इसी मार्ग से मध्यप्रदेश के जबलपुर व बिलासपुर जैसे प्रमुख शहरों के लिए रास्ता जाता है,जिससे रोजाना बड़ी संख्या में यात्री बस स्टैंड पहुंचते हैं। बावजूद इसके यहां मूलभूत सुविधा के रूप में यात्री प्रतीक्षालय नहीं होना चिंता का विषय है।
<
