Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पूर्णिमा साहू राजगामी संपदा अध्यक्ष, मनोज निर्वाणी उपाध्यक्ष बने:सूर्यमुखी देवी समिति में छत्तीसगढ़ शासन ने की नई नियुक्तियां
Breaking News

पूर्णिमा साहू राजगामी संपदा अध्यक्ष, मनोज निर्वाणी उपाध्यक्ष बने:सूर्यमुखी देवी समिति में छत्तीसगढ़ शासन ने की नई नियुक्तियां

By adminApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
670bd722 4850 4def a6bd 224daec57d08 1776872496241
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



670bd722 4850 4def a6bd 224daec57d08 1776872496241
राजनांदगांव जिले की सुप्रसिद्ध ‘सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा समिति’ के लिए छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने नई नियुक्तियों की आधिकारिक घोषणा की है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्णिमा साहू को समिति का अध्यक्ष और मनोज निर्वाणी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेश के मुताबिक, यह नियुक्तियां समिति के उप-नियमों के नियम 20 के अंतर्गत साधारण सभा द्वारा पारित संशोधन प्रस्ताव के अनुसरण में की गई हैं। राज्यपाल के नाम से जारी इस आदेश पर अवर सचिव त्रिलोचन पवार के डिजिटल हस्ताक्षर हैं। समिति की नवनियुक्त अध्यक्ष पूर्णिमा साहू ग्राम मनेरी, विकास खंड डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव की निवासी हैं। वहीं, उपाध्यक्ष मनोज निर्वाणी सोनापारा, वार्ड नंबर 24, राजनांदगांव के रहने वाले हैं। नियुक्ति की खबर सार्वजनिक होते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। पर्यटन निगम के अध्यक्ष नीलू शर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत और महामंत्री सौरभ कोठारी सहित कई स्थानीय नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी। सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा समिति राजनांदगांव की एक महत्वपूर्ण संस्था है, जो क्षेत्र की धार्मिक और सामाजिक संपत्तियों के प्रबंधन का कार्य देखती है। नई कार्यकारिणी से जनहित और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए अपना कार्यकाल पूर्ण करने की उम्मीद की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

महानदी विवाद में ट्रिब्यूनल ने छत्तीसगढ़-ओडिशा से 10 दिन में मांगी रिपोर्ट

April 24, 2026

अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, सरेंडर करने पर रोक, सीबीआई को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

April 24, 2026

जांजगीर-चांपा डबल मर्डर-लूट में मुख्य आरोपी को 4 बार उम्रकैद:दो अन्य को 3-3 बार आजीवन कारावास, कोर्ट ने सुनाया फैसला

April 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068476
Views Today : 10
Views Last 7 days : 1034
Views Last 30 days : 4055
Total views : 89448
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.