Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » IPLके बाद भी रायपुर में क्रिकेट का रोमांच जारी:जून में CCPL, अक्टूबर में भारत-जिम्बाब्वे महिला T-20 सीरीज;राजधानी में पहली बार खेलेगी भारतीय महिला टीम
Breaking News

IPLके बाद भी रायपुर में क्रिकेट का रोमांच जारी:जून में CCPL, अक्टूबर में भारत-जिम्बाब्वे महिला T-20 सीरीज;राजधानी में पहली बार खेलेगी भारतीय महिला टीम

By adminMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 3 1779007154
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 3 1779007154
BCCI ने भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच सीमित ओवरों की सीरीज का कार्यक्रम जारी कर दिया है। टी-20 सीरीज का आगाज 16 अक्टूबर से रायपुर में होगा। इसके बाद वनडे मुकाबले बड़ौदा में खेले जाएंगे। रायपुर के लिए यह सीरीज कई मायनों में खास मानी जा रही है। पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम राजधानी में इंटरनेशनल मुकाबला खेलेगी। वहीं जिम्बाब्वे महिला टीम का यह पहला भारत दौरा होगा। अब तक दोनों टीमों के बीच कोई भी सीधी सीरीज नहीं हुई है। इससे पहले दोनों का सामना सिर्फ ICC टूर्नामेंट और क्वालिफायर मुकाबलों में हुआ है। महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की तैयारी BCCI आने वाले ICC टूर्नामेंट्स को देखते हुए महिला क्रिकेट में लगातार द्विपक्षीय सीरीज बढ़ा रहा है। साल 2027 में महिला टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी प्रस्तावित है। ऐसे में टीमों को ज्यादा से ज्यादा इंटरनेशनल मैच प्रैक्टिस देने पर जोर दिया जा रहा है। रायपुर में सीरीज आयोजित होना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि अब महिला क्रिकेट के बड़े मुकाबलों के लिए भी शहर को प्राथमिकता दी जा रही है। जून में लौटेगा CCPL का रोमांच आईपीएल के बाद जून में CCPL का आयोजन किया जाएगा। पिछले दो साल से लगातार हो रही इस लीग को प्रदेश में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। लीग का आयोजन आईपीएल की तर्ज पर किया जाता है, जिसमें प्रदेश की कई फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेती हैं। टी-20 फॉर्मेट में होने वाले इस टूर्नामेंट में स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलता है। साथ ही क्रिकेट फैंस को लगातार हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबले देखने का मौका मिलता है। रायपुर को अब नियमित मिलेंगे बड़े मुकाबले स्टेडियम के BCCI के अधीन आने के बाद रायपुर में क्रिकेट गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। IPL मुकाबलों के सफल आयोजन के बाद अब महिला इंटरनेशनल मैच भी शहर को मिलने लगे हैं। BCCI अधिकारियों के मुताबिक रोटेशन पॉलिसी के तहत अब रायपुर में नियमित रूप से इंटरनेशनल टी-20, वनडे, टेस्ट और IPL मैच आयोजित किए जाएंगे। इससे राजधानी देश के उभरते क्रिकेट हब के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raigarh Sindur Park Inauguration | CM Vishnu Deo Sai Promises Rapid Development

May 17, 2026

RTE विवाद के बीच निजी स्कूलों का बड़ा फैसला:18 मई से फिर देंगे एडमिशन;कहा- गरीब बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने देंगे

May 17, 2026

संगठन मजबूत करने भाजपा ने रमतला में लगाया कैंप:200 कार्यकर्ताओं को दो दिवसीय आवासीय ट्रेनिंग, बूथ लेवल पर जनसंवाद का लक्ष्य

May 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070784
Views Today : 208
Views Last 7 days : 1502
Views Last 30 days : 3994
Total views : 92408
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.