Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पुलिस की घेराबंदी देख भागने लगा आतंक का पर्याय बना हिस्ट्रीशीटर बदमाश, व्हीलचेयर पर पहुंचा अस्पताल
Breaking News

पुलिस की घेराबंदी देख भागने लगा आतंक का पर्याय बना हिस्ट्रीशीटर बदमाश, व्हीलचेयर पर पहुंचा अस्पताल

By adminMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
13 05 2026 criminal flees upon spotting police
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के तारबाहर और सिरगिट्टी क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने शातिर बदमाश प्रियांशु बक्सेल को पुलिस ने धर दबोचा है। …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 13 May 2026 12:16:00 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 12:17:00 PM (IST)

Bilaspur News: पुलिस की घेराबंदी देख भागने लगा आतंक का पर्याय बना हिस्ट्रीशीटर बदमाश, व्हीलचेयर पर पहुंचा अस्पताल
आरोपी प्रियांशु बक्सेल।

HighLights

  1. शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर किया था हमला
  2. सिरगिट्टी और तारबाहर पुलिस की संयुक्त दबिश
  3. घेराबंदी देख छूटे पसीने, भागने में टूटा पैर

नई दुनिया प्रतिनिधि बिलासपुर। शहर के तारबाहर और सिरगिट्टी क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने शातिर बदमाश प्रियांशु बक्सेल को पुलिस ने धर दबोचा है। गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में आरोपी जमीन पर गिर पड़ा, जिससे उसके पैर और घुटने में गंभीर चोट आई है।

पुलिस ने मानवीयता दिखाते हुए घायल आरोपी को व्हीलचेयर पर बैठाकर अस्पताल पहुंचा या, जहां उसका मुलाहिजा कराया गया।

पैसे न देने पर किया था नुकीला हमला

घटना 12 मई की रात की है। बापू नगर निवासी अमन चौहान (29 वर्ष) से आरोपी प्रियांशु बक्सेल ने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। अमन चौहान द्वारा मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए नुकीली वस्तु से हमला कर दिया और फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।

घेराबंदी देख छूटे पसीने, भागने में टूटा पैर

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना तारबाहर, सिरगिट्टी और ए सी सी यू की संयुक्त टीम ने देर रात आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस की भारी मौजूदगी देख आरोपी प्रियांशु ने मौके से भागने की कोशिश की। इसी दौरान वह असंतुलित होकर गिर पड़ा।

चोट गंभीर होने के कारण वह चल पाने में असमर्थ था, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे उठाकर व्हीलचेयर की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

पुराना हिस्ट्रीशीटर: अपनों को भी नहीं बख्शा

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी प्रियांशु आदतन बदमाश है। उसने पूर्व में शेख समीर नामक युवक पर खुदीराम बोस चौक के पास हमला किया था। इतना ही नहीं, आरोपी ने थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में अपने सगे जीजा के साथ भी बेरहमी से मारपीट की थी। इन सभी मामलों में पुलिस विवेचना कर रही है।

कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी: पुलिस

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल ने कहा है कि गुंडागर्दी और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में पुलिस बनकर युवकों ने सोने के जेवर ठगे:डिक्की जांच के बहाने दो लाख की चेन-अंगूठी लेकर फरार हुए ठग, रिपोर्ट दर्ज

May 15, 2026

Raipur Doctor Duped Rs 1.25 Cr

May 15, 2026

निगम के 22 प्लेसमेंट कर्मियों को अनुकंपा नियुक्ति मिली:डिप्टी सीएम ने दिए थे आदेश, कमिश्नर ने निरस्त किए; अब हाईकोर्ट से मिली राहत

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070518
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1090
Views Last 30 days : 3706
Total views : 91877
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.