बालोद | राष्ट्रीय राजमार्ग 30 रायपुर–जगदलपुर मार्ग पर स्थित ग्राम पुरूर के रानी दुर्गावती चौक से बालोद की ओर जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 930 पर दिशा सूचक संकेतक के अभाव में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौक पर किसी भी प्रकार का दिशासूचक बोर्ड या दूरी दर्शाने वाला संकेतक नहीं लगाया गया है। इसके कारण बाहरी और अनजान वाहन चालक अक्सर रास्ता भटक जाते हैं और उन्हें रुककर दुकानदारों या स्थानीय लोगों से मार्ग पूछना पड़ता है।
<
