टॉप न्यूज़

पुलिस की नाकामी के विरोध में सर्राफा-व्यापारी संघ का प्रदर्शन:एक करोड़ की उठाईगिरी के आरोपियों का नहीं मिला सुराग, अनिश्चितकालीन प्रदर्शन




सरगुजा के सीतापुर में ज्वेलर्स से करीब एक करोड़ रुपए की ज्वेलरी चोरी के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे नाराज सर्राफा और व्यापारी संघ ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। इसके विरोध में व्यापारी थाना परिसर के पास धरने पर बैठ गए हैं। सीतापुर में नेशनल हाईवे-43 के किनारे काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के संचालक अरुण सोनी 26 जुलाई को उठाईगिरी के शिकार हो गए थे। दुकान खोलने पहुंचे अरुण सोनी का सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग अज्ञात आरोपी लेकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी। आश्वासन दिया, विफल रही पुलिस घटना के बाद चार संदिग्ध आरोपियों के दो बाइक से भागने की जानकारी मिली थी, लेकिन पुलिस अब तक उनका पता नहीं लगा सकी है। पुलिस को आशंका है कि घटना में ओडिशा के उठाईगीर शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस की कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने नगर बंद और चक्काजाम कर विरोध जताया था। इसके बाद एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने एक सप्ताह में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सरगुजा आईजी और एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी। व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद भी पुलिस अब तक उन्हें पकड़ नहीं सकी। इससे नाराज व्यापारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सर्राफा संघ और व्यापारी संघ के सदस्यों ने थाने के पास धरना शुरू किया है। व्यापारी संघ ने प्रदर्शन की जानकारी पहले ही एसडीओपी और थाना प्रभारी को ज्ञापन के जरिए दे दी थी। व्यापारियों ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक उनका धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button