Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई, VIDEO:शर्ट फाड़ी, गांव छोड़ने का अल्टीमेटम, लोग बोले- बस्तर में धर्मांतरण करा रहा था
Breaking News

पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई, VIDEO:शर्ट फाड़ी, गांव छोड़ने का अल्टीमेटम, लोग बोले- बस्तर में धर्मांतरण करा रहा था

By adminApril 29, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 143 61777379411 1777395378
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 143 61777379411 1777395378
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पास्टर पिछले कुछ समय से गांव में रह रहा था और लोगों का धर्म बदलने की कोशिश कर रहा था। इसको लेकर गांव में बैठक भी हुई, जिसके बाद पास्टर को उसके परिवार के साथ गांव छोड़ने को कहा गया। जब उसने विरोध किया तो गांव वालों ने उसकी पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला बस्तर थाना क्षेत्र के रेटावंड गांव का है। पहले देखिए ये 3 तस्वीरें- अब जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, पास्टर ओडिशा के नवरंगपुर इलाके का रहने वाला है। पिछले करीब डेढ़ साल से वह अपने परिवार के साथ रेटावंड गांव में रह रहा था। वहीं 2 दिन पहले रविवार को गांव के ग्रामीणों ने मीटिंग रखी थी। जिसमें पूरा गांव शामिल हुआ था। इस मीटिंग में गांव के धर्मांतरित परिवार के लोग भी शामिल हुए थे। गांव वालों ने मीटिंग कर पास्टर को गांव छोड़ने कहा। इसी बीच दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पास्टर की बेदम पिटाई कर दी। पुलिस ने शांत करवाया मामला जब मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन को मिली तो फौरन गांव पहुंचे। जिसके बाद मामला शांत करवाया गया। वहीं पास्टर ने पुलिस से लिखित शिकायत भी की है। हालांकि, गांव में तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम ने दोनों पक्षों को समझाया है। ग्रामीणों की मांग है कि पास्टर अपने गृह राज्य लौट जाएं। पुलिस के मुताबिक, पास्टर ने भी ग्रामीणों को आश्वास दिया है कि वे जल्द ही गांव छोड़ देंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गांव में तनावपूर्ण जैसे हालात नहीं हैं। स्थिति कंट्रोल में है। ………………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… आदिवासी-ईसाई समुदाय भिड़े, चर्च में लगाई आग…VIDEO:कांकेर में शव दफनाने पर बवाल, एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, ASP भी घायल कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में शव दफनाने को लेकर आदिवासी और धर्मांतरित समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई। गुरुवार को आदिवासी समाज के लोग ईसाइयों को डंडे मारकर भगा रहे थे। इसके जवाब में धर्मांतरित समुदाय के लोगों ने आदिवासी समाज के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CGBSE 12th Result Declared | Girls Outperform Boys Last 5 Years

April 29, 2026

CG Board 10th Result 2026

April 29, 2026

दुर्ग में मां-नाबालिग बेटा बेच रहे थे गांजा:ग्राहक का इंतजार करते हुए पुलिस ने पकड़ा, 1KG गांजा और कैश जब्त

April 29, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069172
Views Today : 32
Views Last 7 days : 958
Views Last 30 days : 4040
Total views : 90169
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.