जांजगीर| पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने जिले के पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब लोगों को सत्यापन के लिए बार-बार थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पासपोर्ट सत्यापन का कार्य 15 दिनों के भीतर ऑनलाइन माध्यम से पूरा किया जाएगा। रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग ने सभी जिलों के एसपी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पुलिसिंग में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी काम तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं। पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ने के निर्देश दिए।
<
