Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पार्षद निधि से खरीदी कुर्सियां, बस स्टैंड और चौक-चौराहों में लगाएंगे
Breaking News

पार्षद निधि से खरीदी कुर्सियां, बस स्टैंड और चौक-चौराहों में लगाएंगे

By adminMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1778218805 default og image hi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



भास्कर न्यूज | कुसमी नगर पंचायत कुसमी में आम नागरिकों की सुविधा के लिए पार्षद निधि से लोहे की कुर्सियों की खरीदी की गई है। इन कुर्सियों को जल्द ही नगर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्र और सार्वजनिक स्थलों पर लगाया जाएगा। नगर पंचायत की इस पहल से बाजार आने वाले ग्रामीणों, बुजुर्गों और महिलाओं को बैठने की सुविधा मिल सकेगी। फिलहाल खरीदी गई कुर्सियां नगर पंचायत कार्यालय परिसर में रखी गई हैं। जानकारी के अनुसार विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने अपनी निधि से लोहे की कुर्सियां उपलब्ध कराई हैं। इन्हें ऐसे स्थानों पर स्थापित किया जाएगा, जहां प्रतिदिन लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। नगर पंचायत सीएमओ श्रवण बावले ने बताया कि बस स्टैंड, प्रमुख चौक, बाजार क्षेत्र, शासकीय कार्यालयों के आसपास और अन्य सार्वजनिक स्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए कई स्थानों का निरीक्षण कर जगह भी चिन्हित कर ली गई है। जल्द ही कुर्सियों की स्थापना का कार्य शुरू किया जाएगा। नगरवासियों ने कहा कि लंबे समय से सार्वजनिक स्थलों पर बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं थी। इससे दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों और बुजुर्गों को परेशानी होती थी। कुर्सियां लगने के बाद लोगों को राहत मिलेगी और सार्वजनिक स्थलों पर सुविधा बढ़ेगी। नगर पंचायत के पार्षदों का कहना है कि नगर में जनसुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पार्षद निधि से कुर्सियों की खरीदी की गई है। आने वाले समय में अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास पर भी कार्य किया जाएगा। नियमित सफाई और पेयजल की मांग: इधर नगरवासियों ने केवल बैठने की व्यवस्था ही नहीं, बल्कि साफ-सफाई और छायादार स्थानों के विकास पर भी ध्यान देने की मांग उठाई है। यदि सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई और पेयजल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं तो व्यवस्था और बेहतर हो सकती है। कुछ नागरिकों ने कुर्सियों की सुरक्षा और रखरखाव के लिए निगरानी व्यवस्था बनाने की भी मांग की है। साथ ही नगर के बीच बस्ती से गुजरने वाले मुख्य मार्ग के दोनों ओर मॉडल नाली निर्माण की मांग की जा रही है। अतिक्रमण और पुरानी नालियों के कारण मुख्य मार्ग संकरा हो गया है। कई स्थानों पर नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहता दिखाई देता है। लोगों ने मुख्य मार्ग को गौरव पथ घोषित कर नई सीसी सड़क और आधुनिक नाली निर्माण कराने की मांग की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भंवरमरा ऑक्सीजोन में अवैध रेत भंडारण पकड़ाया:कलेक्टर के निर्देश पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर मशीन जब्त

May 13, 2026

शराब के लिए पैसे न देने पर हमला, आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में भागने के प्रयास में घायल, पुराने मामलों में भी कार्रवाई

May 13, 2026

सूने मकान को निशाना बनाकर 2 लाख की चोरी:दुर्ग में पुलिस ने 6 दिन में दो आरोपियों को पकड़ा; सोने-चांदी के गहने बरामद

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070303
Views Today : 231
Views Last 7 days : 842
Views Last 30 days : 3561
Total views : 91533
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.