महासमुंद| बेजुबान मवेशियों की तस्करी करने वाले गिरोह पर बागबाहरा पुलिस ने ग्राम सुखरीडबरी के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को उस वक्त धर दबोचा, जब वे 5 भैंसों को अत्यंत क्रूरता के साथ पैदल हांकते हुए ओडिशा के कत्लखाने ले जा रहे थे। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लक्ष्मीलाल मनहरे (60) और मोहन निषाद (45) को गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए मवेशियों की कुल कीमत 75,000 रुपये आंकी गई है।
<
