बालोद| बिजली दुर्घटना में मृत दो व्यक्तियों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। डौंडी विकासखंड के ग्राम ठेमाबुजुर्ग निवासी स्व. हेमलाल चुरेन्द्र की पत्नी ओमाबाई चुरेन्द्र तथा रायपुरा निवासी स्व. समारू राम की पत्नी मेहतरीन बाई को सहायता राशि दी गई। विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा विद्युत दुर्घटना में मृत्यु होने पर दोनों मृतकों के परिजन को 4-4 लाख स्वीकृत किए।
<
