भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य को नमन करने 26 अक्टूबर को बिलासपुर में “पराक्रम–एक विजय गाथा : एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटर, सरकंडा स्थित रघु विहार, अशोक नगर में शाम 4 से 9 बजे तक होगा। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के नायक और परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव तथा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर बीके रानी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल विकास चौहान, सुरक्षा प्रभारी, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने शनिवार को कैप्टन योगेंद्र शहर पहुंच जाएंगे। सु बह 10.30 बजे इनका स्वागत चकरभाठा, फिर झूलेलाल धाम चकरभाठा में होगा। वहीं 11 बजे महाराणा प्रताप चौक पर राजपूत क्षत्रिय समाज, सुबह 11.15 बजे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजीव गांधी चौक, नेहरू चौक पर स्कूली छात्र, अग्रसेन चौक पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रोटरी चौक पर ब्राह्मण समाज, लायंस क्लब, वरिष्ठ नागरिक संघ, दयालबंद गुरुद्वारा में सिख समाज, जगमल चौक पर सिंधी समाज, होटल रेड डायमंड में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि द्वारा स्वागत किया जाएगा। वहीं अमर जवान चौक, सीएमडी चौक पर गार्ड ऑफ ऑनर और शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
<
