टॉप न्यूज़

पत्नी को पीटकर जबरन जहर खिलाने का आरोप:सूरजपुर में 1 महीने बाद पति गिरफ्तार; 5 साल पहले हुई थी शादी




सूरजपुर में पति पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर जबरन जहर खिलाने और उसकी हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने घटना के करीब एक महीने बाद आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कोरिया जिले के अंगा गांव की रहने वाली आरती साहू की शादी करीब 5 साल पहले रामानुजनगर विकासखंड के लेडुवा गांव निवासी दिनेश साहू से हुई थी। दोनों के दो छोटे बच्चे हैं। आरती के पिता हंसलाल साहू ने बताया कि घटना वाले दिन दिनेश साहू ने उन्हें फोन कर कहा कि वह उनकी बेटी से परेशान हो गया है और उसे अपने साथ ले जाएं। पिता ने कहा कि वह करीब एक घंटे में पहुंच जाएंगे। कुछ देर बाद कहा- आरती ने जहर खा लिया पिता के अनुसार, कुछ देर बाद दिनेश ने फिर फोन किया और बताया कि आरती ने जहर खा लिया है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल सूरजपुर ले जाया जा रहा है। जब हंसलाल साहू अस्पताल पहुंचे, तब आरती बेहोश थी। देर रात होश आने पर उसने अपने पिता को बताया कि पति ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर जबरन जहर खिलाया। हालत बिगड़ने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता की शिकायत पर मामला दर्ज आरती के पिता ने रामानुजनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। नवविवाहिता की असामान्य मौत होने के कारण कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में पंचनामा और अन्य कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस ने जांच के दौरान मिले सबूतों और परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी पति दिनेश साहू के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को भेजा गया जेल एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे भी जांच जारी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button