![]()
बलौदाबाजार के पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम पठारीडीह में एक ही परिवार में दो आत्महत्या के प्रयास से हड़कंप मच गया। सोमवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद मंगलवार को उसकी नवविवाहिता पत्नी ने भी पति की चिता जलते समय बाथरूम में फांसी लगाने का प्रयास किया। महिला की हालत गंभीर है और उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक हितेश जायसवाल (24) पठारीडीह का निवासी था और रायपुर में जेसीबी मशीन चलाता था। करीब चार महीने पहले उसका विवाह तुलसी जायसवाल से हुआ था। शादी के बाद दोनों रायपुर में ही रह रहे थे। युवक ने गांव में पहुँच कर नीम के पेड़ पर लगाई फांसी सोमवार को हितेश बिना किसी को बताए गांव पहुंचा। उसने गांव की एक नर्सरी में नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने उसे पेड़ पर झूलता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पत्नी ने भी किया आत्महत्या का प्रयास मंगलवार को हितेश का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इस दौरान घर में मौजूद उसकी पत्नी तुलसी जायसवाल की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। वह रोते हुए बाथरूम में चली गई और गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगाने का प्रयास किया। बाथरूम में फंदे से लटकी हुई थी तुलसी तुलसी की मां भी वहीं मौजूद थीं। जब तुलसी काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आई, तो उसकी मां ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने दरवाजा खोला और देखा कि तुलसी फंदे पर लटकी हुई थी। तत्काल उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल रेफर किया गया इलाज जारी मां की चीख सुनकर घर में मौजूद अन्य महिलाएं दौड़कर आईं और किसी तरह फंदा काटकर तुलसी को नीचे उतारा। अंतिम संस्कार में गए घर के पुरुषों को तुरंत बुलाया गया और तुलसी को पलारी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल तुलसी का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल युवक के आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है।
<
