Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पति का सिर मुंडाया, पत्नी के सामने अर्धनग्न कर घुमाया:चोरी के शक में ग्रामीणों ने मारपीट की, पीड़िता बोली- रेप की धमकी दी
Breaking News

पति का सिर मुंडाया, पत्नी के सामने अर्धनग्न कर घुमाया:चोरी के शक में ग्रामीणों ने मारपीट की, पीड़िता बोली- रेप की धमकी दी

By adminApril 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 10 41776962716 1776964721
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 10 41776962716 1776964721
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चोरी के शक में युवक को गांव वालों ने सजा दी है। युवक का आधा सिर मुंडवा कर उसके गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई। इसके बाद मारपीट करते हुए उसे उसकी पत्नी के साथ पूरे गांव में घुमाया गया। पत्नी का कहना है कि उससे भी मारपीट की गई और रेप कर जान से मारने की धमकी दी गई। युवक पर पस्ता गांव के ग्रामीणों ने सोलर पैनल सिस्टम के तार चोरी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पस्ता गांव के सरपंच पति और ग्रामीणों ने युवक को अपने गांव में समझौते के लिए बुलाया था। लेकिन पंचायत में उसे पकड़ लिया गया और गांव में घुमाया। वहीं युवक के पिता ने मामले की शिकायत रामानुजनगर थाने में की है। घटना के बाद अब पुलिस जांच में जुट गई है। यह घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र के पस्ता गांव की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पहले देखिए ये तस्वीरें- अब जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर निवासी मोहम्मद रहमान ताज (32) पर पस्ता गांव में सोलर पैनल सिस्टम के तार चोरी का आरोप लगा था। इसी शक के आधार पर उसे गांव के सरपंच पति और कुछ ग्रामीणों ने बुलाया। जब युवक अपनी पत्नी के साथ गांव पहुंचा, तो वहां ग्रामीणों ने मोहम्मद रहमान को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने गुस्से में आकर उसका आधा सिर मुंडवा दिया और गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई। इसके बाद उसके साथ मारपीट करते हुए पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान भीड़ ने युवक की पत्नी को भी नहीं छोड़ा। उसे भी साथ में घुमाया गया। युवक की पत्नी ने कहा कि सरपंच ने फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद हम लोग पंचायत में गए। हम लोग से भी मारपीट किए। पति को भी मार रहे थे। जान से मारने की धमकी भी दी। पिता बोले- झूठे आरोपों के आधार पर सजा दी घटना के बाद मोहम्मद रहमान के पिता थाने पहुंचे और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पिता का कहना है कि बेटे को झूठे आरोपों के आधार पर सजा दी गई, जो पूरी तरह गलत है। वहीं पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि युवक पर चोरी की नीयत से गांव आने का शक था। ग्रामीणों ने उसे पहले देखा था, लेकिन वह भाग गया था। दूसरे दिन वह अपने परिजनों के साथ गांव लौटा, जिसके बाद यह घटना हुई। इधर, सरपंच पति ने सफाई देते हुए कहा है कि ग्रामीणों में गुस्सा था और उसी के चलते यह घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। ……………………. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… विधवा को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, जूते-चप्पल से पीटा..VIDEO: मुंह पर पोता गोबर, शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ भागी थी, आरोपी बोले-घर उजाड़ने की सजा छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के रानीझाप गांव में एक विधवा महिला की साड़ी उतारकर उसे पूरे गांव में घुमाया गया। दरअसल, महिला को प्रेम प्रसंग की सजा देने के लिए उसके कथित प्रेमी के परिवार वालों ने सारी हदें पार कर दीं। महिला को न केवल जूते-चप्पल से पीटा गया, बल्कि उसके मुंह पर गोबर भी पोता। पढ़ें पूरी खबर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघिन की वापसी, VIDEO:कैमरा ट्रैप में कैद, 15 साल बाद लौटी स्थायी उपस्थिति की उम्मीद

June 23, 2026

सूरजपुर में केंद्रीय विद्यालय में पहले दिन अव्यवस्थाएं:पेयजल, शौचालय की कमी पर अभिभावकों का आक्रोश, कलेक्टर से की शिकायत

June 22, 2026

बलौदाबाजार में बिजली गिरने से 10 गायों की मौत:कसडोल ब्लॉक की घटना, खेत में चर रही थीं गायें, पशुपालकों ने मांगी सहायता

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075127
Views Today : 62
Views Last 7 days : 2906
Views Last 30 days : 9734
Total views : 103963
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.