कवर्धा| नगर पंचायत पंडरिया की मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल हो गई है। मुख्य मार्ग पर अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क किनारे और बीच में वाहन खड़े कर दिए जाने से दिनभर कई बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। इससे आम नागरिकों को परेशानी होती है। सख्त पार्किंग व्यवस्था लागू करने की जरूरत है।
<
