हसौद| गर्मी के मौसम में हसौद के बाजारों में पानी और कोल्ड ड्रिंक अधिक कीमत पर बेचे जा रहे हैं। दुकानदार अधिकतम खुदरा मूल्य से 5 से 10 रुपए तक ज्यादा वसूल रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हो रही है। 20 रुपए वाली पानी की बोतल 25 रुपए में बेची जा रही है। कोल्ड ड्रिंक भी प्रिंट रेट से अधिक दाम पर दी जा रही है। गर्मी में बढ़ी मांग का फायदा उठाकर कई दुकानदार मनमानी कर रहे हैं। उपभोक्ताओं ने खाद्य और नापतोल विभाग से कार्रवाई की मांग की है। – योगेन्द्र साहू जांजगीर| नैला के वार्ड क्रमांक 4 में नाली जाम होने से गंदा पानी सड़क पर भर गया है। लगातार जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क पर फैला गंदा पानी दुर्गंध का कारण बन रहा है। क्षेत्र में कई जगह नाली की सेफ्टी वॉल खुली हुई है। इससे मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। वार्डवासियों को डेंगू, मलेरिया समेत अन्य बीमारियों का खतरा सता रहा है। कुछ लोगों ने बुखार और संक्रमण की शिकायत भी की है। लापरवाही के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।
<
