बालोद| जिला अस्पताल के पास नेशनल हाईवे किनारे लंबे समय से मिट्टी का ढेर पड़ा हुआ है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। सड़क किनारे इस तरह मिट्टी जमा होने से आवागमन प्रभावित हो रही है और दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। विशेषकर रात के समय या तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने पर यह स्थिति और भी जोखिमपूर्ण हो जाती है। संबंधित विभाग से जल्द से जल्द इस मिट्टी के ढेर को हटाए, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
<
