कवर्धा| ग्राम पंचायत नेवारी के पुराना बस्ती पटेल पारा की गलियों में पानी भराव गंभीर समस्या बन गया है। यहां हालात ऐसे हैं कि गलियां टापू जैसी नजर आ रही हैं और घुटनों तक पानी भरा हुआ है। इसके कारण वार्डवासियों व स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सीसी सड़क व गंदे पानी की निकासी के लिए नालियां बनना चाहिए, तभी समस्या दूर होगी।
<
