महासमुंद| नीट पेपर लीक मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर ने केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। चंद्राकर ने कहा कि 23 लाख छात्रों का भविष्य राजनीतिक संरक्षण और मिलीभगत की भेंट चढ़ गया है। 2017 से 2026 तक बार-बार होते पेपर लीक तंत्र की नाकामी हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि परीक्षा से 42 घंटे पहले प्रश्नपत्र व्हाट्सएप पर बिक रहे थे, फिर भी सिस्टम सोया रहा। आप ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, छात्रों को मुआवजे और तत्काल जेपीसी गठन की मांग की है।
<
