Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » निष्कासित BJP पार्षद ने दुष्कर्म केस में फंसाने दी धमकी:युवक को जेल भेजने का डर दिखाकर मांगे 40 हजार, रायगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
Breaking News

निष्कासित BJP पार्षद ने दुष्कर्म केस में फंसाने दी धमकी:युवक को जेल भेजने का डर दिखाकर मांगे 40 हजार, रायगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

By adminMay 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1001534271 1778440113
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1001534271 1778440113
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भाजपा के निष्कासित पार्षद पर युवक को दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर 40 हजार रुपए मांगने का मामला सामने आया है। युवक और उसके परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। परेशान होकर युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। युवती की शिकायत के बाद हुआ था समझौता पुलिस के मुताबिक, घरघोड़ा वार्ड क्रमांक-10 निवासी साहिल यादव (26) ने वार्ड क्रमांक-2 के निष्कासित भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी (56) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साहिल ने बताया कि उसका पिछले 4-5 साल से धरमजयगढ़ क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद युवती गुरुवार को शिकायत लेकर घरघोड़ा थाना पहुंची थी। इस दौरान साहिल भी श्याम भोजवानी के साथ थाना पहुंचा। थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और आपसी समझौते के बाद युवती ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। मोहल्ले पहुंचकर परिवार को दी धमकी शिकायत के अनुसार, उसी दिन शाम करीब 6 बजे श्याम भोजवानी साहिल के मोहल्ले पहुंचा और परिवार को धमकाते हुए कहा कि मामला खत्म कराने के लिए थाना में 50 हजार रुपए देने पड़ेंगे, नहीं तो दुष्कर्म केस में जेल भेज दिया जाएगा। परिवार ने पैसे देने में असमर्थता जताई तो आरोपी ने 40 हजार रुपए में काम करा देने की बात कही और जल्द रकम का इंतजाम करने दबाव बनाने लगा। कॉल कर लगातार बना रहा था दबाव साहिल ने पुलिस को बताया कि, आरोपी लगातार मोबाइल कॉल कर उसे और उसकी मां को धमका रहा था। पैसे नहीं देने पर जेल भिजवाने की बात कहकर मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। इसके बाद युवक ने तंग आकर थाना में शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को यह भी बताया कि किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी ने उससे किसी तरह की रकम नहीं मांगी थी और न ही दोबारा थाना बुलाया गया था। ऑडियो क्लिप बनी सबूत, आरोपी जेल भेजा गया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 308(2), 308(6) और 62 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने साहिल से आरोपी द्वारा पैसे मांगने की मोबाइल ऑडियो रिकॉर्डिंग ली, जिसे पेन ड्राइव में सुरक्षित जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी श्याम भोजवानी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। SSP बोले- कानून का डर दिखाकर वसूली करने वालों पर होगी कार्रवाई SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस या कानून का भय दिखाकर पैसे मांगना गंभीर अपराध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे मामलों में किसी के बहकावे में न आएं और तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि कानून के नाम पर अवैध वसूली करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शिवाजी चौक से ट्रैफिक थाना मार्ग की सीसी रोड जर्जर हुई, लोग परेशान

May 11, 2026

सक्ती में 20 हजार रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार:ACB ने रंगे हाथों पकड़ा, पहली किश्त ले चुका था, एसपी ने किया सस्पेंड

May 11, 2026

गर्लफ्रेंड का बनाया आपत्तिजनक फोटो-वीडियो, सोशल मीडिया में किया वायरल:नाबालिग से प्रेम संबंध बना किया शोषण, दूसरी युवती से की शादी, आरोपी गिरफ्तार

May 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069962
Views Today : 68
Views Last 7 days : 391
Views Last 30 days : 3343
Total views : 91030
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.