बालोद| कुछ माह पहले जिला प्रशासन ने संयुक्त जिला कार्यालय में आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सख्त आदेश जारी किया था कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य है। शुरुआत में नियम का पालन हुआ और कई कर्मचारी और अधिकारी इस पर ध्यान देने लगे। लेकिन कुछ ही समय बाद इस पर न तो प्रशासन ने निगरानी रखी और न ही किसी ने नियम का पालन सुनिश्चित किया। परिणामस्वरूप अब कार्यालय आने वाले बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चला कर कार्यालय तक पहुंच रहे हैं।
<
