Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » निजी वाहनों पर ‘पुलिस’ लिखने वालों पर होगी कार्रवाई:दुर्ग में गाड़ियां होंगी जब्त, टाइगर मोबाइल-हाईवे पेट्रोलिंग टीम को जांच के आदेश
Breaking News

निजी वाहनों पर ‘पुलिस’ लिखने वालों पर होगी कार्रवाई:दुर्ग में गाड़ियां होंगी जब्त, टाइगर मोबाइल-हाईवे पेट्रोलिंग टीम को जांच के आदेश

By adminMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1779691098 trafic1 1779654296
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



trafic1 1779654296
दुर्ग जिले में अब उन निजी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिन पर अवैध रूप से ‘पुलिस’ लिखा हुआ है। यातायात विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर टाइगर मोबाइल, हाईवे पेट्रोलिंग और ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को ऐसे वाहनों की लगातार जांच करने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश उप पुलिस अधीक्षक यातायात, दुर्ग कार्यालय की ओर से जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि कई लोग अपनी निजी गाड़ियों के आगे-पीछे या अंदर ‘पुलिस’ लिखी प्लेट लगाकर घूमते हैं। इससे आम लोगों में गलत संदेश जाता है और कई बार इसका दुरुपयोग भी किया जाता है। ऐसे मामलों को अपराध की श्रेणी में माना गया है। वाहनों को जब्त करने की होगी कार्रवाई यातायात विभाग ने साफ कहा है कि शहर में चलने वाले ऐसे सभी वाहनों की सघन चेकिंग की जाएगी। अगर कोई निजी वाहन ‘पुलिस’ लिखकर उपयोग करते हुए पाया जाता है तो वाहन को जब्त किया जाएगा और संबंधित थाने के माध्यम से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लिखे निजी वाहनों की होगी चेकिंग आदेश में यह भी कहा गया है कि टैंगों मोबाइल टीम, हाईवे पेट्रोलिंग और विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात अधिकारी-कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान विशेष नजर रखें। सड़क पर संदिग्ध तरीके से चलने वाली या पुलिस लिखी निजी गाड़ियों को रोककर दस्तावेजों की जांच की जाए। अगर वाहन निजी निकला और उस पर अवैध रूप से पुलिस लिखा मिला तो तुरंत कार्रवाई की जाए। कार्रवाई करने वाले पुलिस जवानों को मिलेगा यातायात विभाग ने कार्रवाई करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने की भी बात कही है। आदेश में जिक्र किया गया है कि ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को वरिष्ठ कार्यालय की ओर से उचित इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। इससे पुलिस टीम को और सक्रिय होकर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल यह अभियान अगले आदेश तक लगातार जारी रहेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में 24 घंटे के भीतर लूट की दो वारदातें:परीक्षा दिलाने आए युवक पर चाकू से हमला;गौरवपथ पर स्कूटी सवार से 4 हजार लूटे

May 25, 2026

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा आचार्य पदारोहण महोत्सव:71 साल बाद मिलेगी आचार्य की पदवी, 16 से 18 जून तक इंडोर स्टेडियम में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

May 25, 2026

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा आचार्य पदारोहण महोत्सव:71 साल बाद मिलेगी आचार्य की पदवी, 16 से 18 जून तक इंडोर स्टेडियम में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071906
Views Today : 108
Views Last 7 days : 1999
Views Last 30 days : 4958
Total views : 94530
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.