कवर्धा| जिला अस्पताल के बाहर खड़ी निजी एंबुलेंस मरीजों और उनके परिजनों की मजबूरी का फायदा उठा रही हैं। अस्पताल परिसर के बाहर दिनभर निजी एंबुलेंस खड़ी रहती हैं। जहां मरीजों को घर छोड़ने या दूसरे अस्पताल रेफर करने के नाम पर अधिक रकम वसूली जा रही है। जिला प्रशासन को निजी एंबुलेंस के लिए दूरी के हिसाब से किराया तय करना चाहिए।
<
