Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » निगम में 27 अप्रैल को सामान्य सभा की विशेष बैठक:महिला आरक्षण बिल को लेकर सुबह 11 बजे होगी चर्चा
Breaking News

निगम में 27 अप्रैल को सामान्य सभा की विशेष बैठक:महिला आरक्षण बिल को लेकर सुबह 11 बजे होगी चर्चा

By adminApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
111727940660 1 1776962938
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



111727940660 1 1776962938
रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा की विशेष बैठक 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। सभापति सूर्यकांत राठौड़ के आदेशानुसार नगर निगम सचिवालय ने बैठक की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह बैठक 27 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के चौथे तल स्थित सभागार में होगी। बैठक की अध्यक्षता सभापति सूर्यकांत राठौड़ करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से महिला सशक्तिकरण को लेकर अल्पकालिक जनजागरूकता अभियान के आयोजन और उसके प्रभावी समन्वय पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही अभियान को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। 9 अप्रैल को हुई थी सामान्य सभा की पिछली बैठक रायपुर नगर निगम की पिछली सामान्य सभा 9 अप्रैल को आयोजित हुई थी, जिसमें कुल 14 एजेंडों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सिटी कोतवाली चौक का नाम “जैन स्तंभ” करने के प्रस्ताव पर जमकर बहस हुई, लेकिन विपक्ष के विरोध और भाजपा पार्षद दल की सहमति के बाद यह प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया। बैठक में अन्य सभी एजेंडे बहुमत से पारित किए गए। वहीं, किरण बिल्डिंग परिसर में दुकानों के व्यवस्थापन से जुड़े एक अहम एजेंडे पर शासन से मार्गदर्शन लेने का निर्णय लिया गया। सामान्य सभा से पहले नगर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर निगम कार्यालय का घेराव किया और केंद्र सरकार के चार नए कानून लागू करने की मांग करते हुए मेयर को ज्ञापन सौंपा। इधर, बैठक शुरू होने से पहले कांग्रेस पार्षद दल ने शहर में पानी की समस्या को लेकर मटका और बाल्टी के साथ प्रदर्शन किया और “पानी दो, पानी दो” के नारे लगाए। सामान्य सभा के दौरान चौक-चौराहों के नामकरण और प्रतिमा स्थापना को लेकर भी जमकर हंगामा हुआ, जिससे पूरे समय बैठक का माहौल गरमाया रहा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

चोरी के शक में युवक की पिटाई से मौत:मनेन्द्रगढ़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

June 23, 2026

नाबालिग ने जादू-टोना के शक में बुजुर्ग-महिला पर किया हमला:कटघोरा के लखनपुर में फरसे से वार, महिला की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघिन की वापसी, VIDEO:कैमरा ट्रैप में कैद, 15 साल बाद लौटी स्थायी उपस्थिति की उम्मीद

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075185
Views Today : 305
Views Last 7 days : 3149
Views Last 30 days : 9977
Total views : 104206
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.