कवर्धा| ग्राम पंचायत लालपुर कला में नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही है। नालियां जाम होने के कारण गंदे पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। गंगा पानी गलियों में बह रहा है। इससे आसपास गंदगी फैल रही है और दुर्गंध के कारण लोग परेशान हैं। कई बार शिकायत के बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। गंदे पानी के जमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।
<
