Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नाबालिग से रेप, गला घोंटकर मार डाला…आरोपी को उम्रकैद:हाईकोर्ट बोला-DNA प्रोफाइलिंग सबसे अहम सबूत, यही सजा का आधार, दोषी युवक की अपील खारिज की
Breaking News

नाबालिग से रेप, गला घोंटकर मार डाला…आरोपी को उम्रकैद:हाईकोर्ट बोला-DNA प्रोफाइलिंग सबसे अहम सबूत, यही सजा का आधार, दोषी युवक की अपील खारिज की

By adminApril 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
untitled 1775861412
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



untitled 1775861412
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नाबालिग के साथ रेप कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हाईकोर्ट चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने इस जघन्य हत्या के आरोपी की अपील को खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने इस केस में DNA प्रोफाइलिंग को सबसे अहम सबूत मानते हुए आरोपी की मौत तक कैद की सजा को बरकरार रखा है। अपने फैसले में डिवीजन बेंच ने कहा कि DNA प्रोफाइलिंग सबसे अहम सबूत साबित हुई। अगर वैज्ञानिक सबूत मजबूत हों और गवाहों से मेल खाते हों, तो वही सजा का आधार बन सकते हैं। दरअसल, घटना जनवरी 2020 जांगला थाना क्षेत्र की है। 15 वर्षीय नाबालिग लड़की 13 जनवरी 2020 को बाजार जाने के लिए निकली थी। इस दौरान उसकी दादी ने उसे अकेले जाने से मना किया, तभी 19 वर्षीय बबलू कलमू वहां पहुंचा। उसने दादी को भरोसा दिलाया कि वह बच्ची को सुरक्षित वापस ले आएगा, लेकिन मासूम कभी घर नहीं लौटी और वो लापता हो गई। क्षत-विक्षत हालत में मिली लाश, स्कूल ड्रेस से हुई पहचान
इस घटना से परेशान परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अपहरण की आशंका से केस दर्ज कर लापता लड़की की तलाश में जुट गई। करीब एक सप्ताह बाद गांव के पास लड़की की लाश मिली, परिजनों ने शव की पहचान उसके स्कूल ड्रेस से की। रेप के बाद गला दबाकर की थी हत्या
लड़की का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया। पीएम रिपोर्ट में लड़की का गला दबाकर हत्या करना पाया गया। इसके साथ ही उसके साथ रेप की पुष्टि भी हुई। इस पर पुलिस ने रेप व हत्या का केस दर्ज कर संदेही बबलू को गिरफ्तार किया। जिसके बाद जांच के बाद उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट प्रस्तुत किया। आरोपी का DNA मैच, यही बना सजा का आधार
रेप व हत्या के इस मामले में कोई चश्मदीद गवाह नहीं था, लेकिन पुलिस ने कड़ियां जोड़ते हुए बबलू को गिरफ्तार किया। मृतका के शरीर से मिले नमूनों का मिलान किया। इसके साथ ही जब आरोपी के बबलू का DNA टेस्ट कराया गया और नमूनों से मैच कराया गया, तो वह पूरी तरह मैच हो गया। ट्रायल के दौरान कोर्ट ने इसे अकाट्य सबूत माना। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बच्ची की मौत गला घोंटने से हुई थी। हत्या से पहले उसके साथ दरिंदगी की गई थी। इसके अलावा आरोपी ने ग्रामीणों के सामने भी अपना जुर्म कबूल किया था, जिसे कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण माना। ट्रायल कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
जिसके बाद दंतेवाड़ा के पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को आईपीसी की धारा 302 और धारा 376 (एबी) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दोषी ठहराते हुए प्राकृतिक मृत्यु तक उम्रकैद की सजा दी थी। इस फैसले के खिलाफ आरोपी ने हाईकोर्ट में अपील की थी। हाईकोर्ट बोला- वैज्ञानिक सबूत मजबूत, यही सजा का आधार
इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में हुई। आरोपी की तरफ से दी गई दलील में कहा गया कि बिना किसी शक के उसे दोषी साबित किया गया है। हाईकोर्ट ने अस्वीकार कर दिया। साथ ही कहा कि इस मामले में DNA प्रोफाइलिंग सबसे अहम सबूत साबित हुई। कोर्ट ने साफ कहा कि अगर वैज्ञानिक सबूत मजबूत हों और गवाहों से मेल खाते हों, तो वही सजा का आधार बन सकते हैं। इस केस में मेडिकल और DNA जैसे वैज्ञानिक सबूत पूरी तरह भरोसेमंद हैं। गवाहों के बयान भी इन्हीं सबूतों से मेल खाते हैं। सभी परिस्थितियां साफ तौर पर आरोपी की ओर इशारा करती हैं। कोर्ट ने माना कि यह रेप के बाद हत्या का मामला है, जिसमें कोई संदेह नहीं बचता।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण:कई स्कूलों में मिली लापरवाही, समय से पहले बंद, शिक्षकों का कटेगा वेतन

June 28, 2026

बालोद में गांजा तस्कर गिरफ्तार:किराए के मकान से कर रहा था तस्करी, 2 किलो गांजा और मोबाइल जब्त; रायपुर का आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

200 करोड़ के अस्पताल पर कांग्रेस का सवाल:सुविधाओं का अभाव, मरीज रेफर; निजीकरण पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076777
Views Today : 31
Views Last 7 days : 4079
Views Last 30 days : 11767
Total views : 106972
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.