टॉप न्यूज़

नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार:सूरजपुर में घर पर काम करने वाली बच्ची ने लगाई थी फांसी,पुलिस ने दर्ज किया केस




सूरजपुर के भटगांव थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में श्रवण कुमार (67) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची आरोपी के घर पर काम करती थी और घटना से पहले कई बार अपने घर जाने की इच्छा जताई थी, लेकिन उसे घर नहीं भेजा गया। जांच में बच्ची के आरोपी के व्यवहार से परेशान होने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 3:15 बजे बच्ची ने आरोपी के घर स्थित अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। कमरे में फंदे से लटका मिला था शव घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई गई और जरूरी साक्ष्य जुटाए गए। शव को SECL अस्पताल भटगांव की मर्चुरी में रखा गया। नाबालिग होने के कारण कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई। परिजनों के असंतोष पर दोबारा हुआ पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव के डॉक्टरों ने प्रारंभिक पोस्टमार्टम किया। मृतका के परिजनों ने पोस्टमार्टम को लेकर असंतोष जताया, जिसके बाद मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के डॉक्टरों की टीम से दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया। बयान और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पर कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, मर्ग जांच में पंचनामा, घटनास्थल निरीक्षण, जब्त सामान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों व गवाहों के बयानों का अध्ययन किया गया। इन साक्ष्यों के आधार पर बच्ची के आरोपी के व्यवहार और कथित रूप से परेशान किए जाने से मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने BNS की धारा 107, जेजे एक्ट की धारा 75, बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम की धारा 14 और SC/ST एक्ट की धारा 3(2)(ट) के तहत केस नंबर 166/2026 दर्ज किया। 7 सितंबर को गिरफ्तार किया गया पुलिस के अनुसार, पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 7 सितंबर को श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button