![]()
कोंडागांव जिले में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामला कोंडागांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 मार्च 2026 को शिकायतकर्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया गया था कि उसकी 16 साल नाबालिग बेटी को 9 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पीड़िता की लोकेशन तमिलनाडु में ट्रेस की। 19 साल का आरोपी अरेस्ट अनुमति मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल तमिलनाडु के लिए रवाना हुई। वहां पहुंचकर पुलिस टीम ने नाबालिग पीड़िता को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी विकास मरकाम (19), निवासी जुगानी कलार ने जुर्म स्वीकार किया। न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल उसने बताया कि वह नाबालिग को प्रेम का झांसा देकर अपने साथ तमिलनाडु ले गया था। पुलिस ने आरोपी को 2 मई को विधिवत गिरफ्तार किया। परिजनों को सूचना देने के बाद 3 मई को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
<
