अकलतरा| नगर पालिका परिषद में पिछले 6 माह से हेड क्लर्क, अकाउंटेंट और सब इंजीनियर जैसे अहम पद रिक्त हैं। इसके चलते कार्यालयीन और निर्माण कार्य प्रभावित हैं और तृतीय‑चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों के भरोसे संचालन हो रहा है। पोंडीभाठा से महाराजा राइस मिल तक बिछी पाइपलाइन में अब तक हितग्राहियों को कनेक्शन नहीं मिल पाया है। वहीं वार्ड क्रमांक 3 में नाली निर्माण और सीएसआर मद से बनी सड़क में सोकपिट नहीं होने की समस्याएं भी लंबित हैं। जोनल ठेका नहीं होने से छोटे सुधार कार्य ठप्प हैं। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकासशील को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की गई है। – आशा दीवान जांजगीर| नहर के रास्ते पेंड्री की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल है। सड़क में जगह‑जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं और डामर उखड़ चुका है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा हो गया है। – देवानंद राठौर
<
