Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नशे में धुत्त शिक्षक ने स्कूल में की ऐसी हरकत कि बच्चे-शिक्षिकाएं सब सहम गए, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड
Breaking News

नशे में धुत्त शिक्षक ने स्कूल में की ऐसी हरकत कि बच्चे-शिक्षिकाएं सब सहम गए, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड

By adminOctober 19, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
18 10 2025 teacher suspended 20251018 161345
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के मस्तूरी ब्लॉक स्थित शासकीय प्राथमिक शाला सोम में एक शिक्षक नशे की हालत में धूत्त होकर पहुंच गए। नशे की हालत में बच्चों और अन्य शिक्षकों से गाली-गलौच करने लगे। इतना ही नहीं शर्ट उतारकर बच्चों के सामने बैठ गए। ऐसी हरकतों से बच्चे डर गए। वीडियो वायरल होने के आद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

Publish Date: Sat, 18 Oct 2025 04:12:49 PM (IST)

Updated Date: Sat, 18 Oct 2025 04:14:27 PM (IST)

नशे में धुत्त शिक्षक ने स्कूल में की ऐसी हरकत कि बच्चे-शिक्षिकाएं सब सहम गए, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड
नशे की हालत में स्कूल पहुंचा शिक्षक (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. पढ़ाने के लडखडा रही थी जुबान,बच्चो से कर रहे थे गाली गलौज
  2. बच्चों के सामने अपनी शर्ट उतारकर कुर्सी पर बैठ गया शिक्षक
  3. वीडियो वायरल होने पर जांच के बाद नशेड़ी शिक्षक निलम्बित

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली एक और घटना मस्तूरी ब्लॉक से सामने आई है। मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम सोन स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक विश्वकर्मा प्रसाद कश्यप का नशे में घूत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं। वीडियो में शिक्षक शराब के नशे में क्लासरूम के अंदर महिला शिक्षकों और मासूम बच्चों के सामने अपनी शर्ट उतारकर कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलम्बित करक दिया हैं।

जानाकारी के अनुसार, शासकीय प्राथमिक शाला सोम में पदस्थ शिक्षक विश्वकर्मा प्रसाद कश्यप 14 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे नशे की हालत में स्कूल पहुंचे। स्कूल में पहुंचते ही नशेडी शिक्षक बदतमीजी पर उतर आया। उसने स्टाफ से गाली-गलौज की और क्लास के दौरान बच्चों के सामने ही अभद्र व्यवहार किया। वीडियो में स्पष्ट दिखता है कि शिक्षक की जुबान बुरी तरह लड़खड़ा रही है और वह ठीक से खड़े होने की स्थिति में भी नहीं है।

स्कूल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, यह शिक्षक अक्सर शराब पीकर ही स्कूल आता है और बच्चों को गाली-गलौज व मारपीट करता है। वीडियो के वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया है। शिक्षा विभाग ने इस कृत्य को अत्यंत गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए शिक्षक विश्वकर्मा प्रसाद कश्यप को निलंबित कर दिया गया हैं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में कृषि भूमि की रजिस्ट्री के लिए अब नहीं चाहिए ऋण पुस्तिका, लोगों को मिलेगी राहत

दो सदस्यीय टीम ने की मामले की जांच

वीडियो वायरल होने के बाद प्राचार्य शिवराम टंडन और सुनील दत को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया था। दोनों ने स्कूल में जाकर बच्चो व महिला शिक्षकों से बात की वायरल वीडियो जांच में सही पाया गया। घटना सही पाए जाने दो सदस्ययी टीम की अनुशंसा पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने शिक्षक विश्वकर्मा प्रसाद कश्यप को तत्काल निलम्बित कर दिया हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

12 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला:गिरिराज सिंह बोले – गरीबी समझने कलावती के घर गए थे युवराज, मोदी ने उसे जिया है

June 13, 2026

Chhattisgarh Kanya Vivah Yojana Fake Mangalsutra Controversy VIDEO

June 13, 2026

राजनांदगांव में अशदीप इलेक्ट्रॉनिक्स की छत पर आग:सोलर पैनल फटने से सिस्टम जला, लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर को नुकसान

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073846
Views Today : 339
Views Last 7 days : 1227
Views Last 30 days : 6089
Total views : 97651
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.